Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में खुलेंगे 2800 नए राशन डिपो, 5.5 लाख परिवारों को लाभ

मोहाली।पंजाब सरकार राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को और मजबूत करने के लिए अहम कदम उठाया है। सरकार ने प्रदेश में 2800 नए राशन डिपो होल्डरों को लाइसेंस जारी किए। मोहाली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नई डिपो व्यवस्था की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए राशन डिपो खुलने से प्रदेश के करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्ड धारकों को फायदा मिलेगा। लोगों को अब राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों और शहरों में राशन वितरण व्यवस्था को और मजबूत करना है।
वर्तमान में पंजाब में करीब 14 हजार राशन डिपो संचालित हो रहे हैं। इनके माध्यम से ‘स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम’ के तहत लगभग 40 लाख परिवारों को मुफ्त गेहूं और ‘मेरी रसोई’ राशन किट उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार का कहना है कि नई नीति के तहत आवंटित किए जा रहे 2800 डिपो में समाज के विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से डिपो आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार नए डिपो की जरूरत उन क्षेत्रों में अधिक महसूस की जा रही है, जहां मौजूदा डिपो पर राशन कार्ड धारकों की संख्या अधिक है या लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार आम लोगों की सुविधा और पारदर्शी व्यवस्था पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं में पंजाब लगातार सुधार कर रहा है। मान ने कहा कि नए राशन डिपो लाइसेंस देने का उद्देश्य केवल राशन वितरण बढ़ाना नहीं, बल्कि लोगों को उनके घरों के नजदीक सुविधा उपलब्ध कराना भी है।
कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ की चर्चा: भगवंत मान ने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों में जनता के मुद्दों से ज्यादा मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर संघर्ष चल रहा है। कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद के लिए 500 करोड़ रुपये की चर्चा खुद कांग्रेस नेताओं की ओर से सामने आई है। मान ने आरोप लगाया कि यदि कोई व्यक्ति इतनी बड़ी रकम खर्च करके मुख्यमंत्री बनेगा तो वह बाद में पैसा वसूलने की कोशिश करेगा और इसका असर जनता की योजनाओं पर पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने साढ़े चार साल में वित्तीय व्यवस्था को बेहतर किया है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर राजस्व बढ़ाया है।

25-25 साल से काम कर रहे बेलदारों को पक्का किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के समय आम लोगों से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों पर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को गरीबों और जरूरतमंदों की समस्याओं का अनुभव नहीं है, वे जनता की परेशानियों को नहीं समझ सकते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग महंगे खर्च करते हैं और होटल या अन्य जगहों पर बड़ी रकम टिप के रूप में देते हैं, उन्हें राशन डिपो होल्डरों और आम लोगों की समस्याओं का अंदाजा नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को भी राहत दी है। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले 25-25 साल से काम कर रहे बेलदारों को पक्का किया गया, जबकि उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनकी नौकरी नियमित होगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...

पांगी की लाइफलाइन सड़क बनी जानलेवा, हर सफर में हादसे का खत

Summer express, चंबा। हिमाचल प्रदेश की पांगी घाटी को लाहौल और कुल्लू से जोड़ने वाला संसारी-किलाड़-तिंदी-थिरोट सड़क मार्ग आज भी यात्रियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा दुर्गम पहाड़ों को काटकर तैयार की गई यह सड़क क्षेत्र की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन वर्षों बाद भी इसका बड़ा हिस्सा...

मंडी में पीएम मोदी के खिलाफ लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगन हटाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सार्वजनिक दीवारों पर लिखे गए आपत्तिजनक स्लोगनों का मामला सामने आने के बाद नगर निगम ने उन्हें तत्काल हटवा दिया है। घटना के बाद मंडी पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.