Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भूस्खलन और बाढ़ में 11 की मौत, दर्जनों लापता

समर न्यूज | जम्मू
जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों राजौरी और पुंछ में प्रकृति ने विनाशकारी रूप धारण कर लिया है। रविवार को हुई मूसलाधार बारिश और अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके में भारी तबाही मचाई है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, इस आपदा में 11 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि दर्जनों लोग लापता बताए जा रहे हैं। प्रशासन, सेना और आपदा प्रबंधन की टीमें युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
बाढ़ का सबसे घातक प्रभाव पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में देखने को मिला है, जहां खराब मौसम और फ्लैश फ्लड के कारण 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राजौरी में भी बाढ़ की चपेट में आने से एक महिला ने दम तोड़ दिया। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकतर मौतें सबसे ज़्यादा प्रभावित सुरनकोट तहसील से हुई हैं। यहाँ प्रशासन ने फँसे हुए लोगों तक पहुंचने, प्रभावित इलाकों को साफ़ करने और प्रभावित लोगों को तत्‍काल मदद पहुंचाने के लिए बचाव दल तैनात किए हैं और राहत कार्य तेज़ कर दिए हैं। पुंछ के नूनाबंदी गाँव में घर ढहने से एक 28 वर्षीय महिला की मौत हो गई। उसके पति और तीन बच्चों को घायल अवस्‍था में अस्पताल पहुँचाया गया है।
लोअर मुर्राह गाँव में एक मकान पर चट्टाने गिरने से मकान-मालिक और परिवार के पाँच अन्य सदस्य लापता हो गए। मरहोट गाँव में एक लड़की नाले में डूब गई, जबकि ज़िले में धुंडक लाथूंग पुल के पास नाले से एक अज्ञात महिला का शव निकाला गया। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, कई रिहायशी इलाकों में पानी भर जाने से लोग फंस गए थे। भारतीय सेना और एनडीआरएफ की टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम कर रही हैं।

बस स्टैंड का मिटा नामो-निशान, बह गईं 250 कारें

राजौरी जिले में बाढ़ का मंजर बेहद खौफनाक रहा। तड़के करीब 3 बजे आई बाढ़ ने बेला बस स्टैंड के निचले इलाके को पूरी तरह जलमग्न कर दिया। स्थानीय निवासियों के अनुसार, देखते ही देखते 200 से 250 कारें पानी के तेज बहाव में बह गईं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कारों को खिलौनों की तरह बहते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब बस स्टैंड का कोई निशान तक बाकी नहीं बचा है और दो मकान भी पूरी तरह ढह गए हैं। उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने लगातार वर्षा और अचानक आई बाढ़ के बाद राजौरी और पुंछ में बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने उपायुक्‍तों और वरिष्ठ अधिकारियों को सभी प्रभावित परिवारों को तुरंत मदद पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि आपातकालीन टीमें किसी भी स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार रहें।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पुंछ में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई दुखद मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजौरी में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्‍मू-कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा और मुख्‍यमंत्री उमर अब्‍दुल्‍ला से बात कर रात में हुई तेज वर्षा के बाद राजौरी जिले में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। शाह ने उन्‍हें भरोसा दिलाया कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार हर संभव सहायता करेगी।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.