Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवाओं की आवाज दबाना गलत उनकी बात सुननी चाहिए : रुचि

समर न्यूज | मोहाली
पंजाब राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की वाइस चेयरपर्सन गुंजीत रुचि बावा ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर हाल ही में हुए प्रदर्शन के दौरान युवा प्रदर्शनकारियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में युवाओं की आवाज सुनी जानी चाहिए, उन्हें चुप कराने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
विद्यार्थियों के प्रदर्शन से जुड़ी सामने आई तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए बावा ने कहा कि ये दृश्य बेहद दुखद और चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि कथित परीक्षा अनियमितताओं और शिक्षा सुधारों को लेकर जवाबदेही की मांग कर रहे विद्यार्थी किसी असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं थे, बल्कि वे अपने भविष्य और अधिकारों को लेकर आवाज उठा रहे थे। बावा ने कहा कि कानून और संविधान युवाओं को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी चिंताएं, डर और आकांक्षाएं व्यक्त करने का अधिकार देते हैं। ऐसे में युवा नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी का जवाब संवाद, संवेदनशीलता और सहानुभूति से दिया जाना चाहिए।
उन्होंने अपील की कि प्रशासन और समाज युवाओं की आवाज को गंभीरता से लें तथा बाल अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों की भावना के अनुरूप संवेदनशील रवैया अपनाएं। बावा ने कहा कि भारत के युवाओं की आवाज सम्मान की हकदार है, डर की नहीं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भगवान श्री वाल्मीकि प्रकट दिवस समारोह में पहुंचे केवल सिंह ढिल्लों

भगवान वाल्मीकि जी का संदेश सामाजिक समानता और सम्मान की नींव है: केवल सिंह ढिल्लोंदलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज भगवान श्री वाल्मीकि जी द्वारा रचित पवित्र रामायण मर्यादा, सत्य, त्याग और धर्म का ऐसा ग्रंथ है, जो हजारों वर्षों से समाज को दिशा देता आ रहा है। भगवान वाल्मीकि जी ने दुनिया को संदेश दिया...

विधायक ग्रेवाल ने दिया दिवाली का तोहफा बरसाती पानी की निकासी के कार्य शुरू

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज विधानसभा हलका लुधियाना पूर्वी के विधायक दलजीत सिंह ग्रेवाल भोला और मेयर प्रिंसिपल मैडम इंद्रजीत कौर ने आज राहों रोड के निवासियों को दिवाली का तोहफा देते हुए बरसाती पानी की निकासी के लिए करीब 8.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाने के कार्यों की शुरुआत की।इस परियोजना के...

मोहाली में गुरुपर्व को समर्पित विशाल नगर कीर्तन

गतका पार्टियों ने दिखाए जौहर, जगह-जगह संगत के स्वागत के लिए लगाए गए लंगरगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली चौथे पातशाह धन-धन श्री गुरु रामदास जी महाराज के प्रकाश गुरुपर्व को समर्पित मोहाली में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह...

मोहाली में अवैध निर्माणों पर एक्शन, बड़माजरा में चला पीला पंजा

{कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, करीब 24 अवैध निर्माण गिराए{गमाडा अधिकारियों की चेतावनी-नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनियां बनाने वालों के खिलाफ जारी रहेगी कार्रवाईसमर न्यूज | मोहाली मोहाली और आसपास के क्षेत्रों में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां विकसित करने तथा बिना आवश्यक मंजूरी के प्लॉट बेचने के मामलों...

मोहाली के फेज-पांच में कूड़े के ढेर में लगी आग से जहरीला धुआं, परेशान लोगों ने नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

{कूड़े से भरी ट्रॉलियों को लोगों ने वापस लौटाया, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनीगुरशरण सिंह/ सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहाली मोहाली के फेज-5 और गांव शाही माजरा के साथ लगती ग्रीन बेल्ट में लगे कूड़े के विशाल ढेर और उसमें पिछले कई दिनों से सुलग रही आग के कारण स्थानीय...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.