Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अब पंडोह डैम से पानी छोड़ने से पहले मंडी शहर तक बज रहे 6 अलार्म

बीबीएमबी प्रबंधन ने स्थापित कर दिया है अलार्मिंग सिस्टम

Summer express/मंडी/ धर्मवीर -: डैम सेफ्टी एक्ट 2021 की गाइडलाइन की अनुपालना करते हुए बीबीएमबी प्रबंधन ने पंडोह डैम से लेकर मंडी शहर तक 6 अलार्मिंग सिस्टम पूरी तरह से स्थापित कर दिए हैं। बीबीएमबी के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि अलार्मिंग सिस्टम को लगाने का कार्य बीती 30 अप्रैल को पूरा कर लिया गया है और अब यह सिस्टम पूरी तरह से फंग्शनल हो चुका है। जब भी पंडोह डैम से पानी छोड़ा जाना हो तो उससे आधा घंटा पहले इस अलार्म सिस्टम के माध्यम से लोगों को सूचित किया जा रहा है। ताकि नदी किनारे रह रहे लोग, या फिर उसके पास गए हुए लोगों तक अलर्ट पहुंच जाए और वह समय रहते नदी से दूर चले जाएं। उन्होंने बताया कि इस पूरे सिस्टम का एक ही उद्देश्य है कि पंडोह डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में नदी किनारे गए हुए लोगों के साथ कोई अप्रिय घटना न घटे।

हूटर के साथ-साथ अनाउंसमेंट का भी प्रावधान

चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि जो अलार्मिंग सिस्टम लगाए गए हैं उनमें हूटर के अलावा अनाउंसमेंट का भी प्रावधान रखा गया है। आम तौर पर हूटर बजाकर ही लोगों को सचेत किया जाएगा लेकिन किसी आपात स्थिति में यदि वायस मैसेज देने की जरूरत पड़ी तो उसे भी दिया जा सकेगा। यह वॉयस मैसेज प्री-रिकार्डिड या फिर लाइव भी बोला जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

युवा शक्ति की प्रतीक है चैंपियन बेटी मानसी : नरेन्द्र अत्री

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | एन. सी.ओ.ई, साई सैंटर हमीरपुर की बैडमिंटन खिलाड़ी मानसी ने कोच्चि में हुए ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर साई सैंटर हमीरपुर का नाम रोशन किया है व राष्ट्र भर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मानसी की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ...

शिमला में भूस्खलन का खतरा बढ़ा, कई भवनों पर मंडराया संकट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में हालात गंभीर बना दिए हैं। चंबा से लेकर शिमला तक भारी वर्षा और भूस्खलन की घटनाओं के बीच राजधानी शिमला के लोअर पंथाघाटी क्षेत्र में भी भू-स्खलन का खतरा बढ़ गया है। पहाड़ी में दरारें आने और जमीन खिसकने की...

डाक सेवक के कमरे से 832 अवितरित डाक बरामद, कर्मचारी निलंबित  

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला के उपमंडल सुजानपुर के उपडाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली करोट डाक शाखा में तैनात ग्रामीण डाक सेवक के कमरे से बड़ी संख्या में अवितरित डाक, सरकारी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण डाक सामग्री बरामद होने के मामले में डाक विभाग ने कड़ी...

हमीरपुर में कुलदीप पठानिया का विपक्ष पर हमला, बोले- पैसों की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलेगी

Summer express, आरविंदर सिंह ,हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया ने विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि केवल पैसे के दम पर राजनीति करने वाले नेताओं का राजनीतिक भविष्य अधिक समय तक टिकने वाला नहीं है। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोगों का राजनीतिक जहाज...

60 से अधिक रिसर्च पेपर प्रकाशित, प्रकृति संरक्षण के बिना विकास अधूरा : डॉ. अभिनव चौधरी

Summer express, राहुल चावला , कांगड़ा |  पेशे से चिकित्सक और जुनून से पक्षी प्रेमी एवं बर्ड फोटोग्राफर डॉ. अभिनव चौधरी ने कहा है कि प्रकृति और पक्षियों के प्रति लगाव ने उन्हें पिछले दो दशकों से अधिक समय तक हिमाचल के जंगलों, पहाड़ों और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने 600 से अधिक पक्षी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.