Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियार, तरनतारन में बरामद

Summer express, तरनतारन। स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे तरनतारन जिले में बीएसएफ ने पाकिस्तान से भेजे गए तीन ड्रोन को मार गिराने के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। इस मामले में एक कथित तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। घटना के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, खालरा सेक्टर में तैनात बीएसएफ की 142वीं बटालियन के जवानों ने मंगलवार देर रात बीओपी मंगली पोस्ट के पास संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी। निगरानी के दौरान जवानों ने पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमा की तरफ लगातार तीन ड्रोन आते हुए देखे। स्थिति को भांपते हुए बीएसएफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद वे इलाके से गायब हो गए।

इसके बाद बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त रूप से व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद हुई। बरामद सामान में सात विदेशी पिस्टल, एक अत्याधुनिक गन, 89 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन शामिल हैं। अधिकारियों का मानना है कि इन हथियारों को ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मंजीत सिंह पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव वान, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हथियारों की यह खेप पाकिस्तान में बैठे तस्करी नेटवर्क के संपर्क के जरिए मंगवाई गई थी।

तरनतारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरिंदर लांबा ने बताया कि बरामद हथियारों की खेप ड्रोन तस्करी के माध्यम से भारत पहुंचाई गई थी। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई बीएसएफ और पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, जिससे सीमा पार से हथियार पहुंचाने की एक गंभीर साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया।

पुलिस ने खालरा थाने में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इन हथियारों की खेप किस उद्देश्य से मंगवाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। 15 अगस्त से पहले हुई इस बरामदगी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिंदल का सुक्खू सरकार पर हमला, कर्ज और विकास कार्यों को लेकर उठाए सवाल

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने हमीरपुर स्थित हमीर होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल को लेकर कई सवाल उठाए और प्रदेश पर बढ़ते कर्ज तथा विकास कार्यों को लेकर सरकार...

सिंगापुर से खुलेंगे निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | सिंगापुर से हरियाणा में निवेश, नवाचार और वैश्विक साझेदारी के नए मार्ग खुलने वाले हैं।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ अधिकारियों की टीम चार से छह अक्टूबर तक विदेश दौरे पर रहेगी। इस दौरान हरियाणा और सिंगापुर के बीच निवेश के साथ ही औद्योगिक सहयोग, तकनीकी साझेदारी तथा...

कुल्लू को स्वच्छ जिला बनाने की मुहिम शुरू, हर घर की होगी जियो टैगिंग

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर -:गांधी जयंती के अवसर पर कुल्लू में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को ‘स्वच्छ कुल्लू अभियान’ की शुरुआत की गई। कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने स्वच्छता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं,...

दिवेआगर बीच पर बड़ा हादसा, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत

summer express, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के आठ छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। हादसा गुरुवार को उस समय हुआ, जब आलंदी स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान से जुड़े छात्र समुद्र में नहाने के लिए उतरे थे। पुलिस के अनुसार, पानी की...

अमृतसर में खड़ी दो निजी बसों में लगी आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

summer express ,अमृतसर। बस स्टैंड के नजदीक राम तलाई चौक के पास देर रात निजी कंपनी की दो खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। पहले एक बस आग की चपेट में आई और कुछ ही देर में आग ने पास खड़ी दूसरी बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.