Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंडोगा खड्ड में तेज बहाव की चपेट में आई कार, दो युवकों ने कूदकर बचाई जान

Summer express/ऊना,राकेश -:ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते बुधवार सुबह हरोली उपमंडल की पंडोगा खड्ड में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। खड्ड के बीच बने कॉजवे को पार करते समय एक कार अचानक तेज जलधारा की चपेट में आ गई और करीब 100 मीटर तक बह गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार दोनों युवकों ने समय रहते बाहर छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के अनुसार, हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ। कार चालक रोहित कुमार, जो चंबा जिले के डलहौजी का निवासी है, अपने साथी के साथ पंडोगा खड्ड के कॉजवे से गुजर रहा था। उसका साथी कांगड़ा जिले के पालमपुर क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। इसी दौरान चालक पानी के बहाव की तीव्रता का सही अनुमान नहीं लगा सका। जब तक वह कार को वापस मोड़ने का प्रयास करता, तब तक तेज बहाव वाहन को अपने साथ बहाकर ले गया।स्थिति को भांपते हुए दोनों युवकों ने तुरंत कार से बाहर छलांग लगा दी, जिससे वे सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद कार को खड्ड से बाहर निकाला गया।क्षेत्र में देर रात से लगातार बारिश होने के कारण खड्डों और नालों का जलस्तर लगातार बढ़ा हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान जलभराव वाले कॉजवे, पुलों और उफनते नालों को पार करने से बचें तथा पूरी सतर्कता बरतें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

विश्व बुजुर्ग दिवस के मौके पर नेशनल डेंटल कॉलेज ने लगाया दंत जांच शिविर

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज विश्व बुजुर्ग दिवस के अवसर पर नेशनल डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ओर से गांव डेराबस्सी के गांव कुड़ावाला में बुजुर्गों के लिए विशेष दंत जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन कॉलेज के चेयरमैन लेफ्टिनेंट कर्नल गुरबीर सिंह संधू के मार्गदर्शन और प्रिंसिपल डॉ. विनय दुआ की अगुवाई...

नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियान की प्रशासक ने की समीक्षा

{नशा छुड़ाने के साथ खेलों से युवाओं को जोड़ने के लिए राज्यपाल कटारिया ने ‘वॉलीबॉल कप 2026’ का भी किया आगाजशगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने गुरुवार को सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में चल रहे ‘एंटी-ड्रग अभियान’ की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इस बैठक में प्रधान...

शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूज सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। धर्मेंद्र के खिलाफ 32...

पंचकूला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आने वाले कल की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा बुनियादी ढांचा

सड़कों पर लगेंगे 5470 कैमरे, खड़क मंगौली में बनेंगे 7500 फ्लैट, पेयजल आपूर्ति क्षमता का होगा विस्तार समर न्यूज | चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को पंचकूला के सुनियोजित, व्यापक और आधुनिक विकास को गति देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...

कुलदीप धालीवाल ने सीमा सुरक्षा व तस्करी नेटवर्क पर केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

{विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा से गुजरात के रास्ते पंजाब पहुंचने वाले नशे पर जवाब मांगासमर न्यूज। अमृतसर पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.