Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार: प्रभावित परिवारों ने उठाई पुनर्वास सहायता और मुआवजे में समानता की मांग

Summer express/कांगड़ा, राहुल-:कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार परियोजना से प्रभावित परिवारों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर जिला प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। गुरुवार को सनौरा पंचायत सहित विभिन्न प्रभावित गांवों के ग्रामीणों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, ने उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया और मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आरएंडआर) के तहत मिलने वाली सहायता राशि जल्द जारी करने, घर खाली करने के लिए कम से कम एक वर्ष का समय देने और सभी प्रभावित क्षेत्रों में मुआवजे की समान दर सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि कई लोगों को भूमि और भवन का मुआवजा तो मिल चुका है, लेकिन आरएंडआर के अंतर्गत मिलने वाला डिस्टर्बेंस अलाउंस अभी तक जारी नहीं किया गया है। उनका कहना है कि इस राशि के बिना नए स्थान पर जमीन खरीदना और मकान बनाना आर्थिक रूप से संभव नहीं हो पा रहा है। इसके चलते कई परिवार असमंजस की स्थिति में हैं और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।पूर्व प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि वर्तमान में बरसात का मौसम होने के कारण निर्माण कार्य प्रभावित है। साथ ही निर्माण सामग्री और मजदूरों की उपलब्धता भी सीमित है। ऐसे में यदि प्रशासन जल्द घर खाली करने का निर्देश देता है तो प्रभावित परिवारों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने प्रशासन से कम से कम एक वर्ष का अतिरिक्त समय देने की मांग दोहराई।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सनौरा, रछीयालु, इच्छी, गग्गल और अन्य प्रभावित गांवों में मुआवजे की दरों में काफी अंतर रखा गया है। उनका कहना है कि कुछ क्षेत्रों में भूमि का मूल्यांकन अधिक किया गया, जबकि अन्य गांवों में अपेक्षाकृत कम मुआवजा निर्धारित किया गया, जिससे लोगों में असंतोष है। उन्होंने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर सभी प्रभावितों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील की।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने प्रभावित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण से जुड़े प्रत्येक मामले की परिस्थितियों के अनुसार अलग-अलग समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून के तहत सभी को एक समान अवधि देना संभव नहीं है, लेकिन जिन मामलों में वास्तविक आवश्यकता होगी, वहां नियमों के अनुरूप उचित राहत देने पर विचार किया जाएगा।

मुआवजे में असमानता के आरोपों पर उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि भूमि अधिग्रहण के समय लागू सर्किल रेट और तकनीकी मूल्यांकन के आधार पर ही मुआवजे का निर्धारण किया गया था। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रभावित व्यक्ति को निर्धारित मुआवजे पर आपत्ति है तो वह संबंधित रेफरेंस अथॉरिटी के समक्ष अपनी याचिका या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। प्रशासन ने यह भी भरोसा दिलाया कि प्रभावित परिवारों की समस्याओं का संवेदनशीलता और नियमानुसार समाधान करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

उद्योगो को सुचारू रुप से संचालित करने के लिए जीएसटी रिफंड की प्रकिया तेज करे विभाग : जतिन्द्र मितल/हरसिमरत लक्की

summer express ,लुधियाना,(दलजीत विक्की) | यूनाइटेड साइकिल पाट्र्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन जतिन्द्र मित्तल और अध्यक्ष हरसिमरत सिंह लक्की के नेतृत्व में लुधियाना डिवीजन की डिप्टी कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स (जीएसटी ) रणधीर कौर से मुलाकात कर जीएसटी रिफंड सहित अन्य सम्स्याओ संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। एसोसिएशन के चेयरमैन...

राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी में जीता कांस्य, ओलंपिक पर नजर

summer express ,राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शामगढ़ गांव की 22 वर्षीय बेटी राइजा ढिल्लों ने अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और करनाल का नाम रोशन किया है। युवा स्कीट निशानेबाज की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अब राइजा का लक्ष्य...

नारनौल में स्कूल बस अनियंत्रित होकर स्कूटी और साइकिल से टकराई, तीन घायल

summer express, नारनौल। महेंद्रगढ़ रोड पर गुरुवार सुबह बच्चों को स्कूल ले जा रही निजी स्कूल बस नूनी गांव के मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। सीबीएम अस्पताल के नजदीक स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस ने पहले स्कूटी और फिर साइकिल सवार को...

मोरनी में बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर लगाया जाम

summer express , पंचकूला। मोरनी हिल्स क्षेत्र में बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार को सड़क पर उतर आया। कम वोल्टेज और नए ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पलासरा-रायपुररानी मार्ग पर जाम लगा दिया और बिजली निगम के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के तीन गांव...

अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां तेज, 25 सितंबर को विधि-विधान से होगा विसर्जन

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। 14 सितंबर से शुरू हुए गणेश उत्सव के समापन को लेकर अंबाला में गणेश विसर्जन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। घरों और मंदिरों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन की प्रक्रिया 25 सितंबर को की जाएगी। अंबाला छावनी के प्राचीन सनातन धर्म मंदिर में भी गणेश प्रतिमा के विसर्जन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.