Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियाना
समर न्यूज
किचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया और 45 से 50 साल पुरानी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन टूट गई। राहत की बात रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़कों की गुणवत्ता और निगम की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।
घटना लायलपुर स्वीट्स के पास की है। दो दिन पहले यहां एक कार का पहिया सड़क धंसने से गड्ढे में चला गया था। लोगों ने गड्ढा भरवाकर निगम को शिकायत दी थी और अधिकारियों ने समाधान का भरोसा भी दिया था। गुरुवार सुबह ईंटों से भरे ट्रक का पहिया भी उसी स्थान पर धंस गया। ट्रक हटाते ही सड़क का बड़ा हिस्सा बैठ गया।

निगम ने कहा : अंडरग्राउंड वायरिंग से सीवर लाइन को नुकसान

मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर और नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने मौके का दौरा किया। निगम की शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक निजी कंपनी द्वारा अंडरग्राउंड वायरिंग के दौरान सीवर लाइन को नुकसान पहुंचा था। निगम ने कहा कि विस्तृत जांच कर जिम्मेदारी तय की जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

एक सप्ताह चलेगा मरम्मत कार्य

नगर निगम के एक्सईएन रणदीप सिंह ने बताया कि पहले प्रभावित मकान की सुरक्षा के लिए स्टील प्लेटें लगाई जाएंगी। इसके बाद क्षतिग्रस्त 78 इंच की सीवर लाइन के पास आरसीसी मैनहोल और सुरक्षा दीवार बनाकर पूरे हिस्से को दोबारा भरा जाएगा। मरम्मत कार्य एक सप्ताह तक चलेगा।

दो महीने में तीसरी घटना
शहर में यह पहली घटना नहीं है। 26 जून को सग्गू चौक स्थित ऑन होटल के पास सड़क धंसी थी। इसके बाद 30 जुलाई को हीरो बेकरी चौक में सड़क बैठ गई। अब किचलू नगर की घटना ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, तकनीकी निगरानी और सरकारी धन के उपयोग पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सराभा नगर में भी गड्ढा, मिट्टी डालकर निपटा मामला
सराभा नगर में गुरु नानक स्कूल के पास भी सड़क में गड्ढा बनने पर निगम कर्मचारियों ने केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क धंसने के कारणों की जांच किए बिना ऐसे अस्थायी उपाय भविष्य में बड़े हादसों की वजह बन सकते हैं।

‘मिट्टी डालो और आगे बढ़ो’ पर उठ रहे सवाल

प्रभावित सड़क के नीचे बड़ी सीवर लाइन गुजरती है। आरोप है कि स्थायी इंजीनियरिंग समाधान की बजाय निगम कई स्थानों पर सिर्फ मिट्टी डालकर गड्ढे भर रहा है। मिंट गुमरी चौक में भी सड़क धंसने की शिकायतें कई बार सामने आ चुकी हैं, लेकिन वहां भी जिम्मेदारी तय करने की बजाय मामला टाल दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के दौरान ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोलन में दर्दनाक घटना: विवाहिता की मौत,छह माह की बच्ची भी मृत मिली

Summer express/सोलन-: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के आंजी सेरी में एक विवाहिता और उसकी छह माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, 29 वर्षीय महिला कमरे में फंदे से लटकी मिली, जबकि उसकी छह माह की बेटी पानी से भरी बाल्टी में मृत अवस्था में मिली। पुलिस ने...

सड़क हादसे में एक परिवार उजड़ा,बेटे ने खोए मां, पिता और दादी

Summer express/शिमला, संजू -:राजधानी शिमला के घणाहट्टी क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। घंडल-सोलह मील के पास कार और एचआरटीसी बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार युवक घायल हो गया, जबकि उसकी मां, पिता और...

दीपक बॉक्सर हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर हत्या का आरोप

summer express , हांसी। नारनौंद के गांव धर्मखेड़ी में दीपक बॉक्सर की हत्या के मामले में बास थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हांसी के एसपी विनोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहतक जिले के अजायब निवासी प्रिंस पुत्र हरिओम, जितेंद्र हुड्डा पुत्र राजवीर और आर्यन पुत्र समुद्र के...

पंचकूला के तीन स्कूलों को बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

summer express , पंचकूला। शहर के तीन प्रमुख स्कूलों को वीरवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के तुरंत बाद स्कूल प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर विद्यार्थियों को घर भेज दिया और पुलिस को सूचना दी। जिन स्कूलों को धमकी मिली, उनमें सेक्टर-15 स्थित...

सोनीपत में 2.93 लाख रिश्वत लेते शिक्षा विभाग के जेई और एसडीओ गिरफ्तार

summer express , सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जेई आशीष और एसडीओ विष्णु के रूप में हुई है। एसीबी के अनुसार दोनों अधिकारियों को 2.93 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया। मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.