Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही: 47 लोगों की मौत

Summer express, बोगोटा। लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई शहरों में दर्जनों इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र सैन होजे डेल पालमार के पास चोको क्षेत्र में था। यह स्थान राजधानी बोगोटा से करीब 400 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। भूकंप का केंद्र जमीन की सतह से लगभग 107 किलोमीटर नीचे था। कोलंबिया के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे पिछले एक दशक में देश में दर्ज सबसे शक्तिशाली भूकंप बताया है।

भूकंप के झटके पड़ोसी देशों इक्वाडोर और पनामा में भी महसूस किए गए। मुख्य झटके के बाद 2.8 और 4.8 तीव्रता के दो और झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत और बढ़ गई।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, पेरेइरा में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि मनीजालेस में दो लोगों की जान गई। वाले देल काउका क्षेत्र में 27 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है। मनीजालेस में एक गिरजाघर का टावर ढहकर मुख्य प्रार्थना कक्ष पर गिर गया। वहीं, चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने बताया कि क्षेत्रीय राजधानी क्विब्दो में कई लोग घायल हुए हैं और बड़ी संख्या में इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय मीडिया की ओर से जारी किए गए वीडियो में पेरेइरा, कैली और क्विब्दो समेत कई शहरों में मकानों और अन्य इमारतों को क्षतिग्रस्त हालत में देखा गया। राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में पहुंचकर मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

कोलंबिया के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने कहा कि उन्होंने सैन होजे डेल पालमार में पैदा हुए आपात हालात से निपटने के लिए सरकार की राहत एवं बचाव कार्रवाई की कमान संभाल ली है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए सरकारी एजेंसियां लगातार काम कर रही हैं।

भूकंप के बाद देश के कई हिस्सों में परिवहन और हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार मनीजालेस, क्विब्दो, आर्मेनिया, कार्टागो, बुएनावेंतुरा और पेरेइरा के हवाई अड्डों पर उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का आकलन किया जा रहा है और राहत कार्यों को तेज किया जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही: 47 लोगों की मौत

Summer express, बोगोटा। लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया में आए 7.4 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप के तेज झटकों से लोग दहशत में घरों और...

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार: हैंड ग्रेनेड बरामद हमले की साजिश नाकाम

Summer express, जालंधर। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी मॉड्यूल के सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 86-पी हैंड ग्रेनेड बरामद करने का दावा किया है। अधिकारियों के मुताबिक, कार्रवाई के बाद पंजाब में संभावित आतंकी हमले...

मानसून फिर हुआ सक्रिय: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-मध्य प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 11 से 16 अगस्त के बीच उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी, पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। लगातार हो रही बारिश के कारण...

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.