Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। चालक राजू और महिला श्रमिक बबीता की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अलवर से आए श्रमिक फिलहाल कापड़ीवास के पास रह रहे थे। बुधवार सुबह सभी श्रमिक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर बावल की ओर फ्लाइओवर पर काम करने के लिए जा रहे थे। महेंद्रगढ़ निवासी राजू ट्रैक्टर चला रहा था। निखरी फ्लाइओवर के पास पीछे से आए ट्रॉले ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों वाहन अनियंत्रित होकर पलट गए।

हादसे के दौरान ट्रॉली में रखे निर्माण कार्य के औजार भी श्रमिकों के ऊपर गिर गए। ट्रैक्टर चालक राजू वाहन के पहिये के नीचे दब गया, जबकि बबीता के सिर में औजार लगने से गंभीर चोट आई। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

घटना की सूचना मिलते ही धारूहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल राजू और बबीता को निगरानी में रखा, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घायलों की पहचान रामपाल (30), विशाल, राजज, काजल, दीपा समेत अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रॉले और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। थाना प्रभारी कबूल सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह हादसे की सूचना मिली थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करनाल में सड़क के गड्ढे से बेकाबू हुआ ट्रैक्टर खेत में पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत

Summer express, करनाल। काछवा से बहलोलपुर की ओर तूड़ी लेने जा रहे पांच लोगों से भरा ट्रैक्टर बुधवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। बेहलोलपुर रोड पर राजबहे की पुलिया के पास सड़क पर बने गड्ढे में पहिया उतरने से ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर खेत में पलट गया।...

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हादसा, ट्रॉले की टक्कर से सात श्रमिक घायल  

Summer express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर निखरी फ्लाइओवर के पास बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में सात लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रॉले ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और उसमें सवार श्रमिक सड़क पर जा गिरे। हादसे में ट्रैक्टर चालक...

तलाक के कागज पर साइन न करने पर दामाद ने ससुर को पीटा, पिस्तौल तानी

Summer express, बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ के सांखौल गांव से पारिवारिक विवाद में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। 53 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दामाद और उसके तीन साथियों पर रास्ता रोककर मारपीट करने, पिस्तौल के बल पर धमकाने और बेटी के तलाक से जुड़े दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया...

महेंद्रगढ़ के कैंची चौक का होगा नामकरण, स्थापित होगी महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा

Summer express, महेंद्रगढ़। शहर के कैंची चौक को जल्द ही नई पहचान मिलने जा रही है। सैनी क्षत्रिय सभा की ओर से चौक पर महान समाज नायक महाराजा शूर सैनी की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। प्रतिमा स्थापित होने के बाद कैंची चौक का नाम बदलकर ‘महाराजा शूर सैनी चौक’ रखा जाएगा। हरियाणा...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार बच्ची को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Summer express, पलवल। चांदहट थाना क्षेत्र के सुलतापुर चौक से कुशक रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.