Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगों को लेकर सरकार के साथ कई बार बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे पर सहमति नहीं बन पाई है। कर्मचारियों के अनुसार, सरकार की ओर से पहले आश्वासन दिए जाते रहे, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौटते रहे, लेकिन मांगें पूरी नहीं होने के कारण उन्हें दोबारा आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

संघ के हरियाणा राज्य उपप्रधान सेवाराम बहोत ने कहा कि हड़ताल का बुधवार को सातवां दिन है, लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने 13 मई को कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसी वजह से कर्मचारियों में रोष है और उन्हें दोबारा हड़ताल पर बैठना पड़ा है।

सेवाराम बहोत ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न जिलों के कर्मचारी नेताओं और प्रधानों ने सरकार के साथ बातचीत की थी, लेकिन वार्ता में सहमति नहीं बन सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपने पुराने वादे से पीछे हट रही है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रखने पर विचार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी हड़ताल करके आम जनता को परेशान नहीं करना चाहते और न ही उन्हें आंदोलन करने का शौक है। कर्मचारियों को अपनी मांगें मनवाने के लिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा है। उन्होंने सरकार से जल्द बातचीत कर मांगों का समाधान करने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.