Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से जल्द सर्वे कराने की मांग की।

सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी (NH-148B) पर टोहाना शहर के बाहरी हिस्से से बाईपास बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि बाईपास बनने से शहर के बीच से गुजरने वाला भारी वाहनों का दबाव कम होगा और लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिलेगी।

वर्तमान में NH-148B फतेहाबाद के सुरेवाला चौक से होकर टोहाना शहर के बीच से गुजरता है और आगे पंजाब की सीमा में प्रवेश करता है। इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक, ट्रेलर और अन्य मालवाहक वाहन आवाजाही करते हैं। भारी वाहनों के शहर के अंदर से गुजरने के कारण मुख्य बाजारों और प्रमुख चौराहों पर अक्सर यातायात प्रभावित रहता है।

ट्रैफिक के बढ़ते दबाव से स्थानीय लोगों, व्यापारियों, किसानों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क हादसों का खतरा भी बना रहता है। इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं और लगातार बजने वाले हॉर्न वायु एवं ध्वनि प्रदूषण की समस्या को भी बढ़ा रहे हैं।

सुभाष बराला ने संसद में कहा कि टोहाना कृषि और व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधियों के साथ आने वाले समय में वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अभी से बाईपास की योजना तैयार करना जरूरी है।

सांसद ने केंद्र सरकार से टोहाना के बाहरी क्षेत्र में बाईपास के लिए उपयुक्त मार्ग निर्धारित करने के उद्देश्य से तकनीकी सर्वेक्षण जल्द कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सर्वे पूरा होने के बाद परियोजना को वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी देकर प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार की सड़क एवं हाईवे परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले वर्षों में देश में सड़क अवसंरचना का तेजी से विस्तार हुआ है। ऐसे में NH-148B पर टोहाना बाईपास का निर्माण भी क्षेत्र की यातायात जरूरतों को देखते हुए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

बाईपास बनने से शहर के मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों का दबाव कम होने के साथ सड़क सुरक्षा में सुधार की उम्मीद है। इससे वायु और ध्वनि प्रदूषण में कमी आएगी तथा स्थानीय बाजारों में यातायात सुचारू होने से व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिल सकता है। साथ ही हरियाणा और पंजाब के बीच माल ढुलाई एवं यात्री परिवहन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, मांगों को लेकर निकाला रोष मार्च

 Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों समेत नगर पालिका के अन्य कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इसके बाद बाजार क्षेत्र में रोष मार्च निकाला और अपनी मांगों...

टोहाना को जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत? राज्यसभा में उठा बाईपास निर्माण का मुद्दा

Summer express, फतेहाबाद। जिले के प्रमुख शहर टोहाना को लंबे समय से बनी ट्रैफिक समस्या से राहत दिलाने के लिए बाईपास निर्माण की मांग अब संसद तक पहुंच गई है। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने संसद में विशेष उल्लेख के माध्यम से टोहाना बाईपास का मुद्दा उठाते हुए केंद्र सरकार और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग...

राजगढ़ के छिछड़ियां गांव में दो मंजिला मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; दो की मौत की सूचना

राजगढ़ ,भूपेंद्र-: राजगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत दीदग के छिछड़ियां गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। साफ मौसम के बीच एक दो मंजिला रिहायशी मकान अचानक भरभराकर धराशायी हो गया। हादसे के समय मकान के अंदर चार लोग मौजूद थे। मकान गिरने से चारों लोग मलबे में दब गए, जिससे गांव...

पेट्रोल-डीजल सेस पर सरकार का बचाव, ई-20 को लेकर भी केंद्र पर बरसे विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाए जाने के फैसले को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्षी भाजपा की ओर से राज्य सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकार का बचाव करते...

आयुर्वेद के नाम पर भ्रामक दावों पर कार्रवाई की तैयारी, डॉ. प्रताप चौहान ने किया ऐलान

Summer express, फरीदाबाद (अनिल मंगला): आयुर्वेदिक उपचार के नाम पर सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक और गलत जानकारियों को लेकर जीवा आयुर्वेद के संस्थापक डॉ. प्रताप चौहान ने चिंता जताई है। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि लोगों को गुमराह करने वाले फर्जी वैद्यों और बिना उचित योग्यता के इलाज का दावा करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.