Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Summer express, जालंधर | स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालंधर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखते हुए जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने के साथ यात्रियों के सामान की भी तलाशी ली गई।

इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुम्मण की अगुवाई में जीआरपी टीम ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। प्लेटफार्म नंबर 1, 2 और 3 के अलावा प्लेटफार्म 1-ए और 4 पर भी पुलिस जवानों ने गश्त की। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जवानों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जीआरपी थाने से संबंधित कर्मचारियों की छुट्टियां भी रोक दी गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान यात्रियों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। स्टेशन परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीमों ने स्टेशन के चप्पे-चप्पे की जांच की। इसके अलावा स्टेशन के बाहर भी पुलिस ने गश्त कर बिना किसी स्पष्ट कारण के घूम रहे लोगों से पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है तथा यह अभियान स्वतंत्रता दिवस तक लगातार जारी रहेगा।

इंस्पेक्टर बलबीर सिंह घुम्मण ने यात्रियों से अपील की कि वे स्टेशन या ट्रेन में किसी भी लावारिस बैग, पैकेट या संदिग्ध वस्तु को न छुएं। ऐसी कोई वस्तु दिखाई देने पर तुरंत जीआरपी, आरपीएफ या रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध सामान से दूरी बनाए रखना और समय रहते पुलिस को जानकारी देना यात्रियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

Summer express, जालंधर | स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जालंधर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रेलवे स्टेशन को अलर्ट मोड पर रखते हुए जीआरपी पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ विशेष सर्च अभियान चलाया। इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफार्म और ट्रेनों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच करने के साथ यात्रियों के...

न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था के खिलाफ प्राथमिक शिक्षकों का18 दिनों से अनशन जारी,मांगे पूरा न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक संघ का ‘न्यू कॉम्प्लेक्स व्यवस्था’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। शिमला में प्राथमिक शिक्षक संघ का क्रमिक अनशन आज 18वें दिन में प्रवेश कर गया है। आंदोलन की शुरुआत जहां पुरुष शिक्षकों ने की थी, वहीं अब महिला शिक्षक भी मोर्चे पर डटकर...

सुजानपुर थाने पहुंचे राजेंद्र राणा, बोले- जब तक पुलिस चाहे जेल में रखे, बेल नहीं लूंगा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस के धरना-प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल को लेकर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा बुधवार को समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सुजानपुर पुलिस थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पुलिस थाना तक रैली निकालकर...

पेट्रोल-डीजल पर 60 पैसे सेस से हमीरपुर में नाराजगी, लोगों ने सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर ऑर्फन एंड विडो सेस (अनाथ एवं विधवा सेस) लगाए जाने के बाद इसका विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार की ओर से मंगलवार, 11 अगस्त को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई थी। अधिसूचना के अनुसार मंगलवार...

बेंगलुरु में ई-बाइक गैराज में भीषण आग, कई इलेक्ट्रिक वाहन जलकर खाक

Summer express, बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एनआरआई लेआउट इलाके में मंगलवार रात एक गैराज में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गैराज को अपनी चपेट में ले लिया। गैराज में खड़ी कई इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। हादसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.