Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत को मिली तीन साल की अंतरराष्ट्रीय शूटिंग की मेजबानी..

11 July,2025

अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (ISSF) द्वारा 2027 और 2028 के वैश्विक कैलेंडर को अंतिम रूप दिए जाने के बाद भारत को लगातार तीन वर्षों तक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर मिला है। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के अनुसार, भारत 2027 में राइफल, पिस्टल और शॉटगन श्रेणियों में ISSF विश्व कप का आयोजन करेगा। इसके बाद 2028 में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप की मेजबानी भी भारत करेगा।

यह घोषणा भारत की वैश्विक निशानेबाजी में उभरती हुई प्रतिष्ठा को और अधिक मजबूती देती है। इसी क्रम में, भारत इस वर्ष नवंबर में पहली बार शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (SLI) का आयोजन करेगा, जो निशानेबाजों के लिए एक पेशेवर मंच उपलब्ध कराएगा।एनआरएआई अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने कहा, “एलए ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए, हर वर्ष कम से कम एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करना वरिष्ठ और जूनियर दोनों एथलीटों के लिए लाभकारी है। SLI का शुभारंभ भारतीय निशानेबाजी के लिए एक नया और रोमांचक अध्याय साबित होगा।”उन्होंने ISSF का आभार जताते हुए कहा  कि भारत को वैश्विक शूटिंग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.