Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जमानत खत्म, अब सीधे जेल! धर्म सिंह छौक्कर को SC से झटका

नई दिल्ली | हरियाणा के पूर्व कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर को मनी लॉन्ड्रिंग केस में मिली चिकित्सीय जमानत अब खत्म हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए शनिवार को उन्हें शाम 5 बजे तक जेल में आत्मसमर्पण का आदेश दिया है।

सिर्फ एक बार की राहत… अब कोई विकल्प नहीं

छौक्कर को 1500 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 मई को दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया था। बाद में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 19 जून को उन्हें मेडिकल ग्राउंड पर एक बार के लिए अंतरिम जमानत दी, जिससे वह अपनी पसंद के अस्पताल में सर्जरी करवा सकें।

लेकिन कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया था कि यह राहत सिर्फ एक बार के लिए है, और 12 जुलाई को शाम 5 बजे तक उन्हें वापस जेल लौटना होगा।

सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी कोई और राहत

छौक्कर ने हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अब उन्हें हर हाल में तय समय पर आत्मसमर्पण करना होगा।

ईडी की कार्रवाई और बड़ा घोटाला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धर्म सिंह छौक्कर को एक बड़े ₹1500 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी दिल्ली के एक लग्जरी होटल से हुई, जिससे यह मामला और भी सुर्खियों में आ गया। ईडी ने छौक्कर पर कालेधन को सफेद करने और फर्जी कंपनियों के जरिए भारी लेनदेन के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.