Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लैंडस्लाइड में फंसी बारात! दूल्हे को निकालने के लिए मंगवानी पड़ी टैक्सी

मंडी | एनएच पर जगह-जगह लैंडस्लाइड, बारात लेकर जा रहा दूल्हा और बाराती भी फंसे जाम में  
जाम खुलने में लगना था समय, ऐसे में पुलिस ने टैक्सी बुलाकर दूल्हे को सुरक्षित निकालकर भेजा आगे

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर पंडोह के डयोड़ के मगर नाला के पास हुआ था भारी लैंडस्लाइड
सुबह तीन बजे दुदर से ज्वालापुर के लिए निकली थी बारात, डयोड़ से नहीं निकल पाई बारात 
बीती रात 11 बजे हुए था लैंडस्लाइड, सुबह 10 बजे हटाया गया मलबा, उसके बाद निकले अन्य बाराती
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने लैंडस्लाइड के चलते वाहन चालकों से एनएच पर संभलकर चलने की अपील।

हिमाचल के मंडी जिला में बारिश से कहर का बदस्तूर लगातार जारी है। बीती शाम से हो रही बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर एक बार फिर से जगह-जगह लैंडस्लाइड शुरू हो गया है। ताजा लैंडस्लाइड़ की बड़ी घटना पंडोह के डयोड़ के पास पेश आयी है, जिसमें बारात लेकर जा रहा दूल्हा और बाराती भी फंस गए। भारी लैंडस्लाइड़ होने से जब गाड़ियां यहां से नहीं निकल पाई तो दुल्हे के लिए कुल्लू की ओर से टैक्सी मंगवाई गई, जिसमें दूल्हे को बैठाकर आगे भेजा गया। वहीं अन्य बारातियों को जाम में फंसे अन्य वाहनों के साथ सड़क मार्ग खुलने का इंततार करना पड़ा।

 बीती रात करीब 11 बजे यह लैंडस्लाड़ हुआ था, जिसे आज सुबह 10 बजे खोल गया। मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिला में बीती शाम से जारी भारी बारिश के चलते चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे जगह जगह लैंडस्लाइड होने से बाधित हो गया है। पंडोह के डयोड़ के पास मगर नाला से भी भारी लैंडस्लाइड की एक तस्वीर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि इस मार्ग से एक दूल्हे की बारात जा रही थी और वह भी लैंडस्लाइड के कारण लगे जाम में फंस गई। बारात के साथ आए दूल्हे के रिश्तेदार दयाराम ठाकुर ने बताया कि यह बारात सुबह तीन बजे दुदर से ज्वालापुर के लिए निकली थी।

 4 बजे यह बारात कैंचीमोड़ पहुंची, यहां से जगह- जगह हुए लैंडस्लाइड से बचते बचाते हुए बारात डयोड़ के मगर नाला के पास पहुंची, जहां भारी मात्रा में सड़क पर मलबा गिरा हुआ था। जिसके बाद उनकी बारात बारात यहीं रूक गई। सड़क मार्ग को जल्द खोलना संभव नहीं था, ऐसे में पंडोह पुलिस चौकी की टीम ने दूल्हे और उसके कुछ परिजनों को पैदल वहां से सुरक्षित निकाला। और बाद में कुल्लू की ओर से टैक्सी बुलाकर उन्हें ज्वालापुर की ओर भेजा, ताकि शादी की रश्मों में देरी न हो।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.