Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बस से उतारकर एक-एक को गोलियों से भूना, बलूचिस्तान में 9 यात्रियों की निर्मम हत्या

इस्लामाबाद |पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को हुए एक भीषण आतंकी हमले में पहचान के आधार पर नौ यात्रियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। झोब जिले के नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात दो बसों को हथियारबंद आतंकियों ने रोका, यात्रियों से पहचान पत्र मांगे और फिर उनमें से नौ लोगों को बस से उतारकर गोली मार दी गई।

सभी मृतक पंजाब प्रांत के अलग-अलग हिस्सों से थे। आतंकियों ने घटनास्थल पर ही सभी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है।

बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट ने ली जिम्मेदारी

इस जघन्य हत्याकांड की जिम्मेदारी प्रतिबंधित आतंकी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (BLF) ने ली है। यह संगठन बलूचिस्तान में लंबे समय से सरकारी प्रोजेक्ट्स, सुरक्षाबलों और आम नागरिकों को निशाना बनाता आ रहा है।

झोब के सहायक आयुक्त नवीद आलम के अनुसार, दोनों बसों से जिन नौ लोगों को अगवा किया गया था, उनकी लाशें बरामद कर ली गई हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

एक ही रात में कई जगह धमाके
बलूच चरमपंथियों ने उसी रात क्वेटा, लोरालाई और मस्तुंग में भी सिलसिलेवार हमले किए। इन हमलों में संचार टावरों, सरकारी दफ्तरों, बैंकों और पुलिस चौकियों को निशाना बनाया गया। हालांकि बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने दावा किया कि सुरक्षा बलों ने समय रहते अधिकतर हमलों को नाकाम कर दिया और किसी नागरिक की जान नहीं गई।

पाक सरकार का सख्त संदेश

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पहचान के आधार पर की गई यह हत्याएं “अक्षम्य अपराध” हैं और सरकार इन आतंकियों को पाताल से भी खोज निकालेगी। उन्होंने कहा कि बेगुनाह लोगों का खून व्यर्थ नहीं जाएगा।

गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी बयान जारी कर कहा कि आतंकियों ने इस हमले के जरिए अपनी कायरता और अमानवीय सोच को उजागर किया है।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हमले

यह कोई पहली घटना नहीं है जब बलोच चरमपंथियों ने इस तरह आम नागरिकों को निशाना बनाया हो। फरवरी में भी बरखान इलाके में इसी तरह सात यात्रियों को बस से उतारकर गोली मार दी गई थी। मार्च में ग्वादर के पास भी कामगारों की हत्या की गई थी।

बलूचिस्तान प्रांत में पिछले कुछ महीनों में आतंकी घटनाएं तेज हुई हैं, खासकर चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (CPEC) से जुड़े क्षेत्रों में।

जांच और सर्च ऑपरेशन जारी

फिलहाल पूरे झोब जिले में हाई अलर्ट है और राजमार्गों पर यातायात अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने हमलावरों की तलाश में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।सरकार का कहना है कि इस हमले को अंजाम देने वाले किसी भी हाल में कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मतभेद संगठन के भीतर सुलझाएं,पार्टी के मुद्दे सोशल मीडिया पर नहीं,संवाद और अनुशासन ही कांग्रेस की ताकत- कृषि मंत्री 

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में उपाध्यक्ष पद से नीरज भारती के इस्तीफे और सरकार पर लगाए गए आरोपों को लेकर जारी राजनीतिक चर्चाओं के बीच प्रदेश के कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनुशासन, संवाद और संगठनात्मक मर्यादा का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल...

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.