Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमृतसर में पशु क्रूरता का मामला, बंद मकान से 3 कुत्ते और बंदर बदहाल हालत में रेस्क्यू

summer express, अमृतसर। अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशुओं के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। एक बंद मकान में बेहद खराब परिस्थितियों में रखे गए तीन कुत्तों और एक बंदर को पुलिस तथा रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पशुओं की हालत देखकर टीम के सदस्य भी हैरान रह गए।

जानकारी के अनुसार, मकान में कुत्तों को कथित तौर पर ब्रीडिंग के लिए रखा गया था। आरोप है कि उनकी उचित देखभाल नहीं की जा रही थी। गर्मी, गंदगी और उपचार के अभाव में कई पिल्लों की मौत हो चुकी थी। रेस्क्यू टीम को वहां एक मादा लैब्राडोर भी मिली, जिसकी हालत बेहद गंभीर थी। उसके कान में संक्रमण इतना बढ़ चुका था कि कान का हिस्सा गल गया था। शरीर पर भी बीमारी और संक्रमण के निशान पाए गए।

पुलिस के पहुंचने पर मकान मालिक ने बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रेस्क्यू टीम की मदद से पशुओं को बाहर निकाला। टीम ने तीन कुत्तों के साथ एक बंदर को भी सुरक्षित बरामद किया।

रेस्क्यू किए गए कुत्तों को उपचार के लिए भेजा जा रहा है। पशु चिकित्सकों की निगरानी में उनकी स्वास्थ्य जांच की जाएगी और जरूरत के अनुसार इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, बंदर को वन विभाग को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पशुओं को लंबे समय से उचित भोजन, साफ-सफाई और चिकित्सकीय देखभाल नहीं मिल रही थी। पूरे मामले में पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पशुओं के साथ क्रूरता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भारत में इलाज की बढ़ती लागत बनी चुनौती, सरकारी अस्पतालों को मजबूत करने की जरूरत

Summer express , नई दिल्ली। देश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी संसदीय स्थायी समिति की 176वीं रिपोर्ट में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर चुनौतियों की ओर ध्यान दिलाया गया है। एक तरफ सरकारी अस्पतालों में मरीजों की बढ़ती संख्या के...

अमृतसर में पशु क्रूरता का मामला, बंद मकान से 3 कुत्ते और बंदर बदहाल हालत में रेस्क्यू

summer express, अमृतसर। अमृतसर के रामतीर्थ रोड पर पशुओं के साथ क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है। एक बंद मकान में बेहद खराब परिस्थितियों में रखे गए तीन कुत्तों और एक बंदर को पुलिस तथा रेस्क्यू टीम ने कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पशुओं की हालत देखकर टीम के सदस्य भी...

मुंबई में हरियाणवियों से सीएम सैनी का संवाद, 66 हजार करोड़ के निवेश की उम्मीद

Summer express, मुंबई। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में निवेश और वैश्विक कारोबारी संपर्क को बढ़ावा देने के लिए देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ अंतरराष्ट्रीय संपर्क एवं वैश्विक पूंजी अभियान की शुरुआत की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने  मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी हरियाणवियों से संवाद किया। तीन दिवसीय निवेश अभियान...

हरियाणा में छात्रों को बड़ी राहत, ई-बसों में भी मान्य होंगे बस पास

summer express, सोनीपत। हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। अब हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। पास के जरिए विद्यार्थी एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक यात्रा कर सकेंगे। इस फैसले से सोनीपत जिले के करीब 25 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ मिलने की...

कांग्रेस पर एफआईआर के विरोध में अंबाला में प्रदर्शन, ढिल्लो बोले डरेंगे नहीं

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। गुरुग्राम में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने को लेकर अंबाला जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी आपत्ति जताई है। अंबाला छावनी कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.