Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा को दो बार उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत छात्रा को सांड के चंगुल से बचाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि छात्रा सड़क से गुजर रही थी, तभी सांड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों के समय रहते पहुंचने से छात्रा को सुरक्षित बचाया जा सका।

आवारा कुत्तों के हमलों से भी शहर के कई इलाकों में लोग परेशान हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि कुत्तों के झुंड बच्चों और महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। एक महिला ने बताया कि उसके बेटे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर उसकी टांग बुरी तरह नोच दी थी। बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसे कई इंजेक्शन लगाए गए। महिला ने नगर परिषद में शिकायत देकर आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग भी की थी।

एक अन्य महिला ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उसके बेटे को भी आवारा कुत्तों ने काट लिया था। पीड़ितों का आरोप है कि शिकायतें देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों में हर समय इस बात का डर बना रहता है कि कब कोई आवारा कुत्ता या बेसहारा पशु हमला कर दे।

नगर परिषद अंबाला कैंट के ईओ देवेंद्र नरवाल ने बताया कि आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की समस्या अलग-अलग है। बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेजा जाता है, लेकिन वहां क्षमता सीमित होने के कारण अधिक पशुओं को रखने में परेशानी आती है। उन्होंने बताया कि इस समस्या के संबंध में जिला उपायुक्त और नगर निगम आयुक्त को भी अवगत कराया गया है।

उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए पिछले एक साल से टेंडर के माध्यम से काम कराया जा रहा था, लेकिन यह टेंडर करीब डेढ़ महीने पहले समाप्त हो चुका है। नगर परिषद की ओर से जल्द ही दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर आवारा कुत्तों को पकड़ने की कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

शहरवासियों का कहना है कि आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाना जरूरी है, ताकि सड़क पर आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 19 बच्चे मुक्त

summer express , ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश में पुलिस और राज्य बाल कल्याण समिति (CWC) ने कथित बाल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए 19 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया है। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्ध बिचौलियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई कई जिलों में फैले नेटवर्क के...

लुधियाना में एंबुलेंस से ऑडी की टक्कर के बाद विवाद, डॉक्टर पर चाबी निकालने का आरोप

Summer express, लुधियाना। डीएमसी अस्पताल के पास एंबुलेंस और ऑडी कार के बीच मामूली टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑडी चालक डॉक्टर ने एंबुलेंस चालक के साथ हाथापाई की और उसकी चाबी निकाल ली। चाबी निकलने के बाद एंबुलेंस का इंजन और एसी बंद हो गया, जिससे उसमें...

पलवल एसपी के सख्त निर्देश, पुलिस कार्यप्रणाली में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Summer express ,सुंदर कुंडू ,पलवल। पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपराध और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने तथा आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस कार्यप्रणाली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपराधियों से सख्ती से...

पलवल में इसी सत्र से शुरू होगा नर्सिंग कॉलेज, प्रक्रिया शुरू

summer express ,सुंदर कुंडू , पलवल। जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। लंबे समय से नर्सिंग कॉलेज शुरू करने की उठ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ गई है। जिले में प्रस्तावित नर्सिंग कॉलेज में इसी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षाएं...

अंबाला में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं का बढ़ा आतंक, छात्रा घायल

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। शहर में आवारा कुत्तों और बेसहारा पशुओं की बढ़ती समस्या ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आए दिन आवारा कुत्तों के हमले में बच्चे और महिलाएं घायल हो रहे हैं। वहीं अब स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा पर बेसहारा सांड ने हमला कर दिया। सांड ने छात्रा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.