Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पैसे वापस मांगने पर एसबीपी ग्रुप के स्टाफ पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की धमकी देने का आरोप

जबरन समझौते पर हस्ताक्षर करवाने व नाक रगड़वाकर माफी मांगने की वीडियो बनाने का आरोप
गुरमीत सिंह| डेराबस्सी
समर न्यूज
एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट में लाखों रुपये निवेश करने वाले एक डॉक्टर ने पैसे वापस मांगने पर कंपनी के स्टाफ पर कार्यालय में मारपीट करने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दांतों के डॉक्टर तुषार ने आरोप लगाया कि एसबीपी हाउसिंग प्रोजेक्ट ग्रुप के स्टाफ के कहने पर उन्होंने लाखों रुपये का निवेश किया था। उन्हें वर्ष 2025 में रेरा नंबर आने का भरोसा दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उन्हें वर्ष 2028 में रेरा नंबर आने की बात कही जा रही है। पैसे वापस मांगने पर उन्हें कंपनी का कामकाज संदिग्ध लगने लगा। डॉक्टर के अनुसार, इस संबंध में स्टाफ के साथ हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। डॉ. तुषार ने आरोप लगाया कि डेराबस्सी कार्यालय में काम करने वाले गुरताज सिंह ने पहले उन्हें लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी और बाद में कार्यालय में अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। डॉक्टर ने यह भी आरोप लगाया कि बीती रात उन्हें कार्यालय बुलाकर दो निहंग सिंहों और स्टाफ की मौजूदगी में जबरन माफी मंगवाई गई। उनके मोबाइल से संदेश भेजे गए और नाक रगड़कर माफी मांगने की वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद उन्होंने दोबारा डेराबस्सी थाने में शिकायत दी।
डॉक्टर ने आरोप लगाया कि पैसे वापस मांगने के कारण उन्हें अपनी जान का खतरा है। अपने आप को मैनेजर बताने वाले गुरताज सिंह ने डॉक्टर के सभी आरोपों को खारिज करते हुए उलटे डॉक्टर पर ही मारपीट करने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि डॉक्टर ने उनके सिख धर्म के बारे में आपत्तिजनक बातें कहीं और परिवार को गालियां दीं।थाना प्रभारी सुमित मोर ने बताया कि डॉक्टर के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच की जा रही है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डीसी ऑफिस में स्टाफ व आम लोगों के लिए सुविधाओं का अभाव

वॉशरूम के बाहर बैरिकेड से आवाजाही में परेशानी, वाटर कूलर में नहीं आता पानीसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजजिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स में जहां आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के दावे किए जाते हैं, वहीं कॉम्प्लेक्स के अंदर ही स्टाफ और यहां आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है।डीसी...

मोहाली के फेज 2 स्थित पीडब्ल्यूडी के कार्यालय में लगी आग, पाया काबू

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजमोहाली के फेज-2 स्थित पंजाब सड़कें एवं पुल विकास बोर्ड तथा तकनीकी सलाहकार, पंजाब सरकार के कार्यालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने के कारण कार्यालय में रखा फर्नीचर, सामान और रिकॉर्ड इसकी चपेट में आ गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने...

डेराबस्सी में केमिकल फैक्ट्री की जमीन पर काटी अवैध कॉलोनी गमाडा और डेराबस्सी प्रशासन की निगरानी पर उठे गंभीर सवाल

गुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूजडेराबस्सी की बेहड़ा रोड पर पंजाब एसिड कम प्राइवेट लिमटेड नामक केमिकल फैक्ट्री की करीब 10 एकड़ जमीन पर कॉलोनी विकसित कर प्लॉट बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बिना जरूरी सरकारी मंजूरियां लिए इस जमीन पर सड़कें बनाने के साथ-साथ अन्य विकास कार्य भी किए जा रहे...

सेक्टर-69 की एंट्री रोड के निर्माण में 30 सालों से बाधक बना तीन कमरों का प्राइमरी स्कूल

70 से 80 बच्चों के स्कूल के लिए भूमि भी हो चुकी एलॉटगुरशरण सिंह | सुरिंदर सिंह अंकुशसमर न्यूज | मोहालीमोहाली के सेक्टर-69 के निवासियों को पिछले करीब 30 वर्षों से अपनी आधिकारिक एंट्री रोड का इंतजार है। अब इस मामले में नया पहलू सामने आया है। बताया जा रहा है कि सड़क के प्रस्तावित...

ट्रीटमेंट के बाद ही साफ किए गए पानी की तालाबों में सप्लाई: सीएम नायब सिंह

जिन गांवों में योगशालाएं नहीं, वहां तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिममोनिका रावत| चंडीगढ़समर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.