Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

छह महीने से रस्सियों के सहारे घर पहुंच रहे लोग, अनुराग ठाकुर ने निर्माण कंपनी की लगाई क्लास

Mandi, 14 July

जालंधर-अटारी-हमीरपुर नेशनल हाईवे-003 के निर्माण कार्य में लापरवाही और मनमानी को लेकर धर्मपुर क्षेत्र के लोगों का सब्र टूट गया है। बीते छह महीनों से रास्ता और डंगा टूटने के कारण लोग रस्सियों के सहारे चढ़कर अपने घरों तक पहुंचने को मजबूर हैं। इसी मुद्दे पर क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निर्माण कार्य कर रही बीआरएन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जितेंद्र पांडे की सरेआम फटकार लगाई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

एक स्थानीय महिला की आंखों में आंसू छलक आए जब उन्होंने सांसद को बताया कि उनका परिवार पिछले छह महीनों से रस्सी पकड़कर ऊपर चढ़ता है, क्योंकि रास्ता पूरी तरह टूट चुका है। करीब एक दर्जन परिवार इसी हालात से गुजर रहे हैं।सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रोजेक्ट डायरेक्टर से सख्त सवाल किए कि जब कंपनी के पास एक्सपर्ट इंजीनियर हैं तो बार-बार डंगे क्यों गिर रहे हैं और रास्तों की हालत इतनी खराब क्यों है। उन्होंने कहा, “या तो कंपनी काम में कोताही बरत रही है या फिर ठेकेदारों को संरक्षण दे रही है।”उन्होंने मौके पर ही प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने और डंगे दोबारा लगाने के निर्देश दिए, साथ ही आगामी 15 जुलाई को धर्मपुर में होने वाली दिशा कमेटी की बैठक में निर्माण कंपनी के अन्य अधिकारियों सहित उपस्थित रहने के आदेश भी दिए।

हाईवे निर्माण में दो कंपनियों की भूमिका

इस नेशनल हाईवे के धर्मपुर क्षेत्र के पाडछू से कुमारड़ा तक के 22 किलोमीटर के हिस्से का निर्माण बीआरएन कंपनी कर रही है, जबकि मंडी बाइपास से कोटली तक का कार्य सुर्या कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। दोनों ही क्षेत्रों में लोगों को निर्माण कार्य में लापरवाही और ठेकेदारों की मनमानी झेलनी पड़ रही है।20 जून को मंडी के तल्याड़ में लोगों ने सड़क मंत्रालय की निरीक्षण टीम का घेराव भी किया था और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी कई शिकायतें भेजी जा चुकी हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेश, कई उग्रवादी दबोचे

Summer express,इंफाल। मणिपुर में उग्रवादी गतिविधियों और अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राज्य के विभिन्न जिलों में चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कई सक्रिय उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामान और संदिग्ध नशीले पदार्थ भी...

फिरोजपुर हादसे में चमत्कारिक बचाव: 9 मौतों के बीच 12 वर्षीय अंशप्रीत सुरक्षित, नहीं आई एक भी खरोंच

Summer express, फिरोजपुर। फाजिल्का रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं, लेकिन इसी त्रासदी के बीच एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। हादसे में जहां नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए, वहीं 12 वर्षीय अंशप्रीत चमत्कारिक रूप...

दिल्ली प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं को रोका, जिला पार्षद जयदेव डागर समेत कई समर्थक हिरासत में

Summer express, रोहतक। दिल्ली में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे युवाओं और समर्थकों को शनिवार को रोहतक जिले की सांपला सीमा पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में जिला पार्षद जयदेव डागर और उनके कई समर्थक शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, जयदेव डागर अपने समर्थकों के...

रेवाड़ी हाईटेक जेल से कैदियों के फरार होने पर बड़ा एक्शन, अधीक्षक निलंबित

Summer express, रेवाड़ी। हरियाणा की रेवाड़ी स्थित हाईटेक जिला जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल अधीक्षक सुरेंद्र दलाल को निलंबित कर दिया है। यह कदम विभागीय जांच और उच्च अधिकारियों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी की नवनिर्मित...

हाई कोर्ट ने अशोक खेमका के पक्ष में सुनाया फैसला, केंद्र के आदेश रद्द

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा कैडर के चर्चित पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से महत्वपूर्ण राहत मिली है। अदालत ने केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण के उन आदेशों को निरस्त कर दिया है, जिनके तहत उन्हें भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव या सचिव स्तर पर एंपैनलमेंट का लाभ देने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.