Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार में 24वें दिन शुरू हुआ कचरा उठान, पुलिस सुरक्षा में निगम ने चलाया अभियान  

Summer express,हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 23 दिन से जारी हड़ताल के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। हड़ताल के 24वें दिन सेक्टर-14 में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सेवा शुरू की गई। नगर निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को एक साथ क्षेत्र में भेजा गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा।

रक्षाबंधन के चलते  दिन में कचरा उठाने का अभियान नहीं चलाया गया। इसके बाद रात करीब 10 बजे पुलिस की मौजूदगी में सेक्टर-14 से कचरा उठाने की प्रक्रिया शुरू की गई। निगम प्रशासन ने जेसीबी और अन्य वाहनों की मदद से विभिन्न स्थानों पर जमा कचरे को हटवाया।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण हिसार में अब तक 4500 टन से अधिक कचरा जमा होने का दावा किया जा रहा है। शहर के रिहाइशी इलाकों, मुख्य सड़कों, बाजारों, गलियों और चौराहों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। लंबे समय से कचरा जमा होने के कारण दुर्गंध फैल रही है और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरे के आसपास आवारा पशुओं का जमावड़ा भी बढ़ गया है, जिससे लोगों की दिक्कत और बढ़ गई है।

शहर में वार्ड नंबर तीन और सेक्टर-14 में कचरे की समस्या सबसे अधिक बताई जा रही है। वार्ड तीन में मुख्य मार्गों से लेकर अंदरूनी गलियों तक कचरा फैला हुआ है। वहीं सेक्टर-14 में निगम प्रशासन पहले ही दो स्थानों से जेसीबी की मदद से कचरा हटवा चुका है, लेकिन इन स्थानों पर दोबारा कचरा जमा हो रहा है। निगम के अनुसार, सफाई किए जाने के बाद भी कुछ स्थानों पर लोग फिर से कचरा डाल रहे हैं।

इस बीच हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला दोहराया है। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने आरोप लगाया कि सरकार और निगम प्रशासन कर्मचारियों की जायज मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी।

लंबे समय से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर जमा कचरे के कारण शहर में दुर्गंध और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। लोगों को संक्रमण फैलने का भी डर सता रहा है। ऐसे में नगर निगम के सामने एक ओर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समाधान निकालने और दूसरी ओर शहर में जमा कचरे को जल्द हटाकर सफाई व्यवस्था बहाल करने की चुनौती बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

साइबर ठगी के मामले में यूपी से दो आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान तक जुड़े तार आने का दावा

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। साइबर ठगी की रकम को ठिकाने लगाने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करनाल साइबर थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी कमीशन के लालच में साइबर ठगों को अपने बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। ठगी की रकम खातों...

मनीषा हत्याकांड में पति का कबूलनामा, गुस्से में खुखरी से वार कर ली पत्नी की जान

Summer express, रोहतक। बहुअकबरपुर के चर्चित मनीषा हत्याकांड में गिरफ्तार सीआरपीएफ के हवलदार पति सोमबीर ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की हत्या करने की बात कबूल की है। आरोपी के अनुसार, घरेलू विवाद के दौरान वह गुस्से पर काबू नहीं रख सका और खुखरी से हमला कर मनीषा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी...

करनाल में नाबालिग की शादी कराने पर पति समेत तीन के खिलाफ केस, किशोरी चार माह की गर्भवती

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल में नाबालिग लड़की की शादी कराने के मामले में रामनगर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि किशोरी की शादी 27 मार्च 2026 को हुई थी, उस समय उसकी उम्र महज 16 साल 4 माह 21 दिन थी,...

हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की हालत जर्जर : स्लैब से गिर रहा कंक्रीट, दो साल से बंद है एक लेन

Summer express, गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर की खराब हालत ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2017 में उद्घाटन के समय वाहन चालकों को सुगम सफर की उम्मीद देने वाला यह फ्लाईओवर कुछ ही वर्षों में बार-बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। अब...

ट्रेनों की देरी से भड़के यात्रियों ने रेलवे ट्रैक किया जाम, शताब्दी एक्सप्रेस भी प्रभावित

Summer express , सोनीपत। ट्रेनों के लगातार विलंब से परेशान यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। होलंबी कलां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को लंबे समय तक रोके जाने से नाराज यात्रियों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यात्रियों ने अप और डाउन दोनों रेल लाइनों को जाम कर दिया, जिससे रेल यातायात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.