Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के अधूरे प्रोजेक्ट और टूटी सड़कों पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला शहर। अंबाला में अधूरे विकास कार्यों और खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाला शहर की ओर से चलाए जा रहे ‘सड़क से सदन तक कांग्रेस लड़ेगी अंबाला की लड़ाई’ अभियान के दूसरे दिन धरना दिया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर की विकास परियोजनाओं की स्थिति पर सवाल उठाए।

धरने में पहुंचे अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि शहर के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट वर्षों से अधूरे पड़े हैं, जबकि सरकार लगातार विकास कार्यों के लिए फंड की कमी नहीं होने का दावा करती है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि बजट की कोई कमी नहीं है तो नवरंग राय तालाब, महावीर पार्क, बाल भवन, मिनी सचिवालय, टीवी अस्पताल, अग्रसेन चौक का फ्लावर और सिविल अस्पताल की निर्माणाधीन इमारत जैसे प्रोजेक्ट अब तक पूरे क्यों नहीं हो पाए।

निर्मल सिंह ने कहा कि इन मुद्दों को विधानसभा में भी उठाया जा रहा है। कांग्रेस की मांग है कि अधूरे प्रोजेक्टों की उच्चस्तरीय समीक्षा कराई जाए, जिम्मेदारी तय हो और सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा कराया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन समस्याओं को केवल धरने तक सीमित नहीं रखेगी, बल्कि जनता की आवाज सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाई जाएगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाला शहर के प्रधान एवं धरने के आयोजक विनोद धीमान ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 12 वर्षों के कार्यकाल में अंबाला के कई जनहित के प्रोजेक्ट अधूरे हैं, जबकि भाजपा अपना कार्यालय बनाने में सफल रही। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर की जनता टूटी सड़कों, जलभराव और अन्य मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है।

विनोद धीमान ने सड़कों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई नई सड़कें बनने के कुछ ही महीनों बाद टूटने लगी हैं। घास मंडी, बिजली बोर्ड से नोवेल्टी चौक तक और सेक्टर-9 में निर्माणाधीन सड़कों का उदाहरण देते हुए उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग की। उन्होंने घटिया सामग्री के इस्तेमाल और कथित कमीशनखोरी के आरोप लगाते हुए सरकारी धन के इस्तेमाल का ऑडिट कराने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अधूरे प्रोजेक्ट पूरे होने, सड़कों की गुणवत्ता की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी ने सभी विकास परियोजनाओं की समयबद्ध समीक्षा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच और सरकारी धन के खर्च का ऑडिट कराने की मांग की।

धरने में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान पवन अग्रवाल, राकेश मेहला, रोहित शर्मा, पार्षद पुनीत कवि, हरजीत सिंह, पूर्व पार्षद राजविंदर कौर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक राज्यपाल से मिले, विधानसभा विवाद पर सौंपा ज्ञापन

Summer express , चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन हुए विवाद को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा और तेज कर दिया है। सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष से मुलाकात की।...

अंबाला के अधूरे प्रोजेक्ट और टूटी सड़कों पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express , अंकुर कपूर, अंबाला शहर। अंबाला में अधूरे विकास कार्यों और खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा तेज कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अंबाला शहर की ओर से चलाए जा रहे ‘सड़क से सदन तक कांग्रेस लड़ेगी अंबाला की लड़ाई’ अभियान के दूसरे दिन धरना दिया गया। इस दौरान...

ऊना में बदला स्कूलों का समय, अब सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लगेंगी कक्षाएं

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में लगातार बने गर्म मौसम और बढ़ी हुई उमस को देखते हुए विद्यार्थियों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। जिला प्रशासन ने 1 सितंबर, 2026 से ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन का समय निर्धारित कर दिया है।...

रिटायरमेंट के दिन बिजली निगम के SE गीतू राम की संदिग्ध मौत, बेटियों ने उठाए सवाल

Summer express ,करनाल। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता (SE) गीतू राम की रिटायरमेंट के दिन ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया था। उनका शव सोमवार सुबह करनाल के सेक्टर-9 स्थित आवास से निकलने के कुछ समय बाद डीएवी स्कूल के पास खड़ी कार में...

बुढ़ापा पेंशन कटौती के विरोध में जिला पार्षद का अनोखा प्रदर्शन, आईना लेकर सरकार पर साधा निशाना

Summer express , सोनीपत। बुजुर्गों की बुढ़ापा पेंशन काटे जाने और सत्यापन के नाम पर उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने के विरोध में जिला पार्षद संजय बड़वासनिया ने सोमवार को जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करने के लिए हाथ में आईना लेकर विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.