Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़-पंजाब के दो शिक्षकों को समेत 48 को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

एजेंसी। नई दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 प्रदान किए। इनमें चंडीगढ़ के रवि जायसवाल और पंजाब के पटियाला के शिक्षक दिनेश कुमार भी शामिल हैं।
पुरस्कार के लिए 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के छह संगठनों से शिक्षकों का चयन किया गया था। मलोया कॉलोनी के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल के विज्ञान शिक्षक रवि जायसवाल ने सीमित संसाधनों में कबाड़ से त्रिआयामी डोम थिएटर और मोबाइल विज्ञान प्रयोगशाला तैयार की। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए मौसम केंद्र भी बनाया और डिजिटल माध्यम से विज्ञान को रोचक बनाया। उनका डोम थिएटर अब चंडीगढ़ के छह सरकारी स्कूलों में पहुंच चुका है।
वहीं, पटियाला के गवर्नमेंट विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के भौतिकी शिक्षक दिनेश कुमार ने प्रयोग आधारित और सरल तरीके से विषय पढ़ाने पर जोर दिया। करीब 25 वर्ष की सरकारी सेवा में उन्होंने संसाधनों की कमी के बावजूद विद्यार्थियों के लिए प्रयोगशाला आधारित सीखने को बढ़ावा दिया। डॉ. दिनेश ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की मदद से वर्चुअल फिजिक्स लैब तैयार की है।
इसके जरिए छात्र बिना महंगे लैब उपकरणों के डिजिटल माध्यम से फिजिक्स के प्रयोगों को समझ सकते हैं। उन्होंने रोजमर्रा की बेकार और कम लागत वाली वस्तुओं से 100 से ज्यादा जीरो-कॉस्ट मॉडल तैयार किए हैं। इनका इस्तेमाल कठिन वैज्ञानिक अवधारणाओं को सरल तरीके से समझाने के लिए किया जाता है। प्रयोगशाला उपकरण न होने पर भी इसका लाभ मिलेगा।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंडीगढ़-पंजाब के दो शिक्षकों को समेत 48 को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

एजेंसी। नई दिल्ली राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 प्रदान किए। इनमें चंडीगढ़ के रवि जायसवाल और पंजाब के पटियाला के शिक्षक दिनेश कुमार भी शामिल हैं।पुरस्कार के लिए 27 राज्यों, सात केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र...

भूपेश बघेल की छुट्टी, सचिन पायलट पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हुए नियुक्त

एजेंसी | चंडीगढ़कांग्रेस हाईकमान ने शनिवार को बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए सचिन पायलट को पंजाब कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया। उन्होंने भूपेश बघेल की जगह ली है। बघेल को अब असम कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है। यह बदलाव राहुल गांधी के प्रस्तावित पंजाब दौरे से पहले हुआ है।पंजाब में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत...

पंजाब स्वास्थ्य विभाग में 251 नए पदों को मंजूरी

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने और अस्पतालों में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए 251 नए पदों को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया।वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने बैठक के बाद फैसलों की जानकारी...

अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, तलाश जारी

Summer express ,कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चोरी के मामले में बंदी सतिंदर सुबह करीब छह बजे पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया। गांव मडोखरा निवासी सतिंदर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस...

मोदी के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को हर बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद-विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं तथा प्रमुख विकास परियोजनाओं को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.