हरियाणा | हरियाणा सरकार पेंशनर्स और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के करोड़ों लाभार्थियों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लाने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही एक फेस रिकग्निशन बेस्ड मोबाइल ऐप लॉन्च करने वाली है, जिसकी मदद से पेंशनधारक अब घर बैठे अपने जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) को आसानी से सबमिट कर सकेंगे। इस ऐप का परीक्षण अंतिम चरण में है।
सरकार का प्लान है कि अगस्त 2025 से इसे पंचकूला और अंबाला में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जाए। पायलट सफल होने के बाद इसे पूरे राज्य में लागू किया जाएगा। माना जा रहा है कि इससे 36 लाख से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
फिलहाल हरियाणा में 21.96 लाख बुजुर्ग, 8.88 लाख विधवा और 2.09 लाख दिव्यांग पेंशन पा रहे हैं। सरकार की ये नई पहल बौनेपन, ट्रांसजेंडर, निराश्रित बच्चों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए भी बड़ी राहत साबित हो सकती है।