Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुरजेवाला को गुजरात प्रभारी बनाए जाने पर कैथल कांग्रेस ने जताई खुशी


summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। कांग्रेस कमेटी कैथल के जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव, कर्नाटक कांग्रेस कमेटी के प्रभारी और राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को गुजरात कांग्रेस कमेटी का प्रभारी बनाए जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने इस निर्णय के लिए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस हाईकमान का आभार व्यक्त किया।

नई अनाज मंडी ढांड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि रणदीप सिंह सुरजेवाला की राजनीतिक समझ, संगठनात्मक क्षमता, कार्यकुशलता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें गुजरात जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि सुरजेवाला लंबे समय से कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

रामचंद्र गुर्जर ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की सरकार बनाने में रणदीप सिंह सुरजेवाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव और संगठनात्मक रणनीति का लाभ अब गुजरात में भी पार्टी को मिलेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि सुरजेवाला के नेतृत्व में गुजरात में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और कांग्रेस आगामी समय में गुजरात में मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुरजेवाला की रणनीति और मेहनत से गुजरात में कांग्रेस को सफलता मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...

जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह पंचायती राज संस्थाओं के सम्मान का प्रतीक: बलबीर चौधरी

Summer express, राकेश, चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी में 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भाजपा के जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह से पहले पूर्व विधायक बलबीर चौधरी ने कहा कि यह कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है और पंचायती राज संस्थाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था...

प्रसाद योजना के तहत 56.26 करोड़ रुपये से होगा चिंतपूर्णी धाम का विस्तार, 4,000 श्रद्धालुओं के लिए बनेगा क्यू कॉम्प्लेक्स

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए मंदिर परिसर के विस्तारीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत इस परियोजना पर 56.26 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.