Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express , अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि बंटी अपनी 32 वर्षीय पत्नी हिना के चरित्र पर लंबे समय से शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, रविवार शाम को भी बंटी नशे की हालत में घर पहुंचा और इसी मुद्दे को लेकर हिना से उसका झगड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि लगातार होने वाले विवाद और मारपीट से परेशान होकर हिना ने पति से तलाक लेने की बात कही थी। इस पर बंटी कथित तौर पर आपा खो बैठा। उसने रसोई से छुरी उठाई और हिना के पेट व छाती पर लगातार कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल हिना की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। मृतका के भाई नन्नू की शिकायत पर बलदेव नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस टीम को मंगलवार को आरोपी के संबंध में गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बंटी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है, ताकि हत्या के कारणों, घटनाक्रम और वारदात में इस्तेमाल छुरी को लेकर विस्तृत जानकारी हासिल की जा सके। मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express , अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अब...

गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-5 के गुरुनानक नगर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद...

सेवा का जुनून है, कुर्सी का लालच नहीं : चंपा ठाकुर

मंडी, धर्मवीर-:जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा है कि राजनीति में उनका उद्देश्य किसी पद या कुर्सी को हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह हार से घबराने वाली नहीं हैं, बल्कि हर हार से सीख लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। चंपा ठाकुर...

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला सहित सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद तापमान में फिलहाल कोई...

हांसी लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने मांगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट

Summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हांसी में 15 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराने और पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.