Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-5 के गुरुनानक नगर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि कॉर्नर के मकान के गेट के बाहर बने रैंप पर दो महिलाएं खड़ी होकर बातचीत कर रही थीं। रैंप के आगे सड़क पर दो बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक कार मोड़ से होकर वहां पहुंची। कार के मुड़ते ही एक बच्चा तेजी से रैंप की ओर चला गया, जबकि दूसरी तरफ खेल रही बच्ची कार के सामने आ गई।

कार की चपेट में आने के बाद बच्ची उसके नीचे आ गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज और बच्ची की चीख सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

मृत बच्ची की पहचान अधी तिवारी के रूप में हुई है। उसके पिता वीरेंद्र तिवारी एक आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं। हादसे के तुरंत बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए मणिपाल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार चालक सेक्टर-5 का ही रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज को जांच का अहम आधार मानकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। फुटेज के जरिए हादसे से पहले और उसके दौरान कार की गति, चालक की गतिविधियों तथा बच्चों की स्थिति समेत अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चरित्र पर शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Summer express , अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर थाना क्षेत्र के गुरुनानक नगर में पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति बंटी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उसे मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस अब...

गुरुग्राम में घर के बाहर खेल रही दो साल की बच्ची को कार ने कुचला, मौत

summer express , गुरुग्राम। सेक्टर-5 के गुरुनानक नगर में सोमवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर के बाहर खेल रही मासूम को तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद...

सेवा का जुनून है, कुर्सी का लालच नहीं : चंपा ठाकुर

मंडी, धर्मवीर-:जिला कांग्रेस कमेटी मंडी की अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कहा है कि राजनीति में उनका उद्देश्य किसी पद या कुर्सी को हासिल करना नहीं, बल्कि जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह हार से घबराने वाली नहीं हैं, बल्कि हर हार से सीख लेकर आगे बढ़ने में विश्वास रखती हैं। चंपा ठाकुर...

हिमाचल में मानसून पड़ा कमजोर, 12 सितंबर से फिर बारिश के आसार

Summer express/मंडी/धर्मवीर। हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल कमजोर बनी हुई है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी शिमला सहित सिरमौर और मंडी जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। बारिश की गतिविधियां सीमित रहने के बावजूद तापमान में फिलहाल कोई...

हांसी लाठीचार्ज मामले में हाई कोर्ट ने मांगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट

Summer express , मोनिका रावत ,चंडीगढ़। हांसी में 15 अगस्त को डेयरी संचालक जीवन कुंडू की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट पहुंच गया है। जनहित याचिका दायर कर पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच कराने और पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी महत्वपूर्ण साक्ष्यों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.