Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींड़ा भी समागम में शामिल हुए। संगत की ओर से उनका सिरोपा देकर सम्मान किया गया।

समागम के दौरान गुरु साहिब के चरणों में अरदास कर समूची संगत की चढ़दी कला और सिख कौम की सेवा के लिए शक्ति प्रदान करने की कामना की गई। जत्थेदार जगदीश सिंह झींड़ा ने संगत से अपील की कि वह इधर-उधर भटकने के बजाय गुरु ग्रंथ साहिब में अपनी आस्था और विश्वास बनाए रखे।

समागम के बाद मीडिया से बातचीत में जत्थेदार झींड़ा ने गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब में हुए गुरुसिमरन सिंह मंड मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार और अदालत की प्रक्रिया के बाद सिख संगत के लोगों को रिहा किया गया है। इससे वह और पूरी संगत संतुष्ट हैं। उन्होंने बताया कि इसी खुशी में संगत ने उनका और उनके साथ पहुंचे जत्थेदारों का सम्मान किया। संघर्ष में शामिल रहे युवाओं को भी सम्मानित किया गया।

जत्थेदार झींड़ा ने कहा कि सरकार की ओर से किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन सिख युवकों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं, उनकी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ समय लग सकता है। सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को गुरुद्वारा श्री पंजोखड़ा साहिब में बुलाकर उनका शुक्राना किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री की चढ़दी कला के लिए अरदास भी की जाएगी।

इस अवसर पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की अंतरिम कमेटी के सदस्य सरदार रुपिंदर सिंह, पूर्व सदस्य सरदार सुदर्शन सिंह सहगल, सरदार हरनेक सिंह अंबाला, प्रधान के पीए सरदार शमशेर सिंह झींड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.