Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रंप ने दी पुतिन को धमकी: 50 दिन में युद्ध नहीं रोका तो रूस पर 100% टैक्स

अमेरिका  | रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय सियासत गरमा गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की के बीच हुई फोन बातचीत के बाद ट्रंप ने रूस को कड़ी चेतावनी दी है। ज़ेलेन्स्की ने इस कॉल की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अमेरिका की नई सैन्य मदद के लिए ट्रंप का आभार जताया।

ज़ेलेन्स्की ने कहा कि अमेरिका की ओर से मिलने वाली नई मदद से यूक्रेन की सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि ट्रंप ने युद्ध रोकने और हत्याएं बंद करवाने को लेकर समर्थन दिया है। दोनों नेताओं ने NATO महासचिव मार्क रूटे के साथ होने वाली बातचीत पर भी चर्चा की।

इस बीच ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को खुली चेतावनी दी है—अगर 50 दिन में युद्ध नहीं रूका तो अमेरिका रूस पर 100% टैरिफ लगा देगा। ट्रंप प्रशासन की तरफ से यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल सिस्टम भेजने का ऐलान भी किया गया है।

इस कॉल के बाद भी रूस के हवाई हमले थमे नहीं हैं। कीव समेत कई शहरों पर मिसाइल और ड्रोन हमले हुए हैं, जिनमें कई लोगों की जान चली गई। ट्रंप और ज़ेलेन्स्की अब जल्द युद्ध समाप्त करने के लिए आगे की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.