Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा में फिर बरसेगा पानी, इन जिलों पर मंडरा रहा खतरा

हरियाणा  | हरियाणा में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ चुका है। मंगलवार सुबह से ही कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों – करनाल, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, पानीपत और सोनीपत – में 11 बजे तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अब तक हरियाणा के 4 जिलों में 300 एमएम से ज्यादा बरसात दर्ज हो चुकी है। पूरे प्रदेश में अब तक औसतन 171.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य औसत 123.3 मिमी है। इस हिसाब से अब तक 39 फीसदी ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है।

आने वाले दिनों में कहां होगी बारिश?

  • 17 जुलाई को: पंचकूला, यमुनानगर, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, भिवानी और हिसार में भारी बारिश की संभावना, जबकि अन्य जिलों में हल्की बारिश।
  • 18 जुलाई को: गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, अंबाला, कैथल, सिरसा सहित कई जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं।
  • 19 जुलाई को: अंबाला, यमुनानगर, करनाल और पंचकूला में बारिश का अनुमान, जबकि अन्य जिलों में रुक-रुककर बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार 19 जुलाई तक हरियाणा में मानसून पूरी तरह से सक्रिय रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रोहतक में महिला की हत्या से सनसनी, पड़ोसी विवाद में देवर पर आरोप

Summer express,रोहतक | हरियाणा के रोहतक जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल के डेड हाउस में भेजा गया है।...

बहादुरगढ़ के बुजुर्ग की हत्या का खुलासा: पानीपत में हत्या कर नहर में फेंका शव, महिला समेत 4 गिरफ्तार

Summer express, बहादुरगढ़ | हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक बुजुर्ग की गुमशुदगी के मामले ने हत्या का सनसनीखेज रूप ले लिया है। मांडौठी गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र की हत्या कर उसके शव को पानीपत में नहर में फेंकने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार...

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार किसान की मौत

Summer express, मथुरा | उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 55 वर्षीय किसान की जान चली गई। नेशनल हाईवे पर महुअन टोल टैक्स के पास हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे किसान नीचे गिर गया और ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके...

कुरुक्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना: दंपती ने बीमार मासूम के साथ दी जान, घर में तीनों के मिले शव

Summer express,कुरुक्षेत्र | हरियाणा के कुरुक्षेत्र के प्रेम नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक पारिवारिक त्रासदी सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने अपनी तीन वर्षीय बीमार बच्ची के साथ आत्महत्या कर ली। तीनों के शव घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में फंदे से लटके हुए मिले। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब मृतक...

अमेरिका में दिल दहला देने वाली गोलीबारी: 8 बच्चों समेत 10 की मौत, पुलिस मुठभेड़ में हमलावर ढेर

Summer Express, श्रेवेपोर्ट (लुइसियाना, अमेरिका | अमेरिका के लुइसियाना प्रांत के श्रेवेपोर्ट शहर में रविवार सुबह एक भयावह गोलीबारी की घटना सामने आई, जिसमें 8 मासूम बच्चों सहित कुल 10 लोगों की मौत हो गई। शुरुआती जांच में इस नरसंहार की वजह घरेलू विवाद बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 6...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.