Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

मोनिका रावत | चंडीगढ़
समर न्यूज

सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। धर्मेंद्र के खिलाफ 32 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जानकी दास की हत्या में इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई में उसकी अहम भूमिका रही है। वहीं, विदेश में बैठे गैंगस्टर राणा ढिल्लों और गोल्डी ढिल्लों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि उनका नाम अभी तक चार्जशीट में नहीं है। पुलिस उनके खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी। इस चर्चित हत्याकांड में सेक्टर-11 थाना पुलिस जिला अदालत में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें जम्मू निवासी शूटर सन्नी मेहरा, अमित उर्फ शराबी, उनके तीसरे साथी आर्यन समेत नौ लोगों को आरोपित बनाया गया है। चार्जशीट में पुलिस ने शूटर सन्नी मेहरा का कबूलनामा भी शामिल किया है, जिससे खुलासा हुआ कि हमलावरों का शुरुआती मकसद जानकी दास की हत्या करना नहीं, बल्कि कुमार ब्रदर्स को डराना था।

टारगेट का नाम नहीं, सिर्फ हुलिया बताया था
सन्नी के मुताबिक, गोल्डी ढिल्लों के इशारे पर उसे और अमित को बताया गया था कि सेक्टर-11 में दो भाई कुमार मेडिकल स्टोर चलाते हैं और उन्हें डराना है। बाद में उन्हें बताया गया कि कैश काउंटर पर मोटा आदमी बैठेगा, जिसके साथ लंबा लड़का होगा। उसके गले में सोने की चेन और हाथ में कड़ा होगा। हालांकि, शूटरों को न तो टारगेट का नाम बताया गया और न ही उसकी स्पष्ट पहचान करवाई गई। सन्नी ने बताया कि उन्होंने कई बार दुकान की रेकी की। एक बार दुकान में जाकर दर्द की दवा भी खरीदी, लेकिन बताए गए हुलिए का व्यक्ति नहीं मिला। 13 जून को दोपहर करीब 2:10 बजे वह अमित के साथ सेक्टर-11 पहुंचे। तीसरा साथी आर्यन बाइक लेकर उनका इंतजार कर रहा था। इलाके में श्री कुमार नाम से कई दुकानें होने के कारण वे भ्रमित थे। इसी दौरान एक दुकान के काउंटर पर बताए गए हुलिए जैसा मोटा व्यक्ति दिखाई दिया। सन्नी और अमित दुकान में घुसे और सन्नी ने उस पर गोलियां चला दीं। अमित की पिस्टल से गोली नहीं चली। वारदात के बाद तीनों बाइक पर फरार हो गए। जिस व्यक्ति की हत्या हुई, वह कैशियर जानकी दास था।

जम्मू की जेल से मिला था हत्या का काम
सन्नी के कबूलनामे के अनुसार, अमित उर्फ शराबी ने उसे बताया था कि उसका दोस्त रोहित उर्फ मक्खन जम्मू की आमफला जेल में बंद है और चंडीगढ़ में बड़ा काम करवाना चाहता है। इसके लिए मोटी रकम देने की बात कही गई थी। इसके बाद गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर वे जालंधर पहुंचे, जहां सरपंच नाम के व्यक्ति से मुलाकात हुई। फिर अमृतसर होते हुए तरनतारन पहुंचे। वहां खान नाम के व्यक्ति ने उन्हें एक जिगाना और एक .30 बोर पिस्टल के साथ 50 हजार रुपये दिए। इसके बाद वे टैक्सी से चंडीगढ़ पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया था।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शूटरों तक हथियार पहुंचाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र को कपूरथला जेल से लाई पुलिस

मोनिका रावत | चंडीगढ़समर न्यूज सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने हथियार सप्लाई करने में अहम भूमिका निभाने वाले हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ गोली को जिला अदालत में पेश किया। पुलिस उसे कपूरथला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लेकर आई। धर्मेंद्र के खिलाफ 32...

पंचकूला के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, आने वाले कल की जरूरतों के हिसाब से तैयार होगा बुनियादी ढांचा

सड़कों पर लगेंगे 5470 कैमरे, खड़क मंगौली में बनेंगे 7500 फ्लैट, पेयजल आपूर्ति क्षमता का होगा विस्तार समर न्यूज | चंडीगढ़ हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को पंचकूला के सुनियोजित, व्यापक और आधुनिक विकास को गति देने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को चंडीगढ़ में पंचकूला के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक...

कुलदीप धालीवाल ने सीमा सुरक्षा व तस्करी नेटवर्क पर केंद्र की भूमिका पर उठाए सवाल

{विधायक कुलदीप धालीवाल ने भाजपा से गुजरात के रास्ते पंजाब पहुंचने वाले नशे पर जवाब मांगासमर न्यूज। अमृतसर पंजाब में नशे के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे और भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के...

बेअदबी कानून पर सरकार-सिख संस्थाओं में फिर संवाद की तैयारी

समर न्यूज। अमृतसर पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी से जुड़े मामलों में सख्त कानूनी प्रावधानों वाले ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) अधिनियम, 2026’ में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर सरकार और सिख संस्थाओं के बीच औपचारिक बातचीत का रास्ता साफ होता दिखाई दे रहा है।पंजाब सरकार ने अकाल तख्त के...

अक्टूबर में बदल गए कई नियम, महंगा हुआ कमर्शियल सिलेंडर

एजेंसी | नई दिल्लीअक्टूबर की शुरुआत के साथ देश में आम लोगों, कारोबारियों और बैंक ग्राहकों से जुड़े कई नियम और दरें बदल गई हैं। इनमें कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, विमान ईंधन, यूपीआई भुगतान, एसबीआई एटीएम, एनपीएस और बड़ी सावधि जमा से जुड़े बदलाव प्रमुख हैं। त्योहारी सीजन शुरू होने के कारण इनका असर कारोबार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.