Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए सरकाघाट में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महज डेढ़ महीने के अंतराल में आयोजित इस दूसरे रोजगार मेले में सरकाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों की 12 कंपनियों से पहुंचे विदेशी इंजीनियरों ने विभिन्न तकनीकी पदों के लिए युवाओं के कौशल और अनुभव को परखा।यह रोजगार मेला सरकाघाट से संबंध रखने वाले समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा के प्रयासों से आयोजित किया गया। उनका उद्देश्य क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है। इससे पहले 14 अगस्त को आयोजित रोजगार मेले में करीब 500 युवाओं का विदेश में रोजगार के लिए चयन हुआ था। चयनित युवाओं में से पहला बैच विदेश के लिए रवाना भी हो चुका है।

दूसरे रोजगार मेले में प्लम्बर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रीशियन, कंप्यूटर सहित विभिन्न तकनीकी पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए गए। चयनित उम्मीदवारों को सऊदी अरब, दुबई, ओमान, कतर, कुवैत, बहरीन सहित अन्य गल्फ देशों में रोजगार के अवसर मिलने की संभावना है।समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने बताया कि मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों की कंपनियों में बड़ी संख्या में कुशल मैनपावर की आवश्यकता है। हिमाचल के कई प्रतिभाशाली युवा सही जानकारी और मार्गदर्शन के अभाव में इन अवसरों का लाभ नहीं उठा पाते। इसी उद्देश्य से विदेशी कंपनियों से संपर्क कर रोजगार मेले की पहल शुरू की गई है।उन्होंने कहा कि हिमाचल में रोजगार के सीमित अवसरों को देखते हुए युवाओं को विदेशों में रोजगार से जोड़ने के लिए इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रखे जाएंगे। उनका कहना है कि जितने अधिक युवा कंपनियों की चयन प्रक्रिया में सफल होंगे, उन्हें विदेश भेजने की दिशा में आवश्यक सहयोग किया जाएगा।फिलहाल कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू पूरे कर लिए हैं। चयनित उम्मीदवारों की सूची और अंतिम परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। ऐसे में रोजगार मेले में शामिल हुए युवाओं को अब परिणाम का इंतजार है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिडिल ईस्ट और गल्फ कंट्री से आए इंजीनियरों ने परखा सरकाघाट के युवाओं का हुनर

Summer express/मंडी/धर्मवीर-: विदेश में रोजगार की तलाश कर रहे हिमाचली युवाओं के लिए सरकाघाट में एक बार फिर रोजगार मेले का आयोजन किया गया। महज डेढ़ महीने के अंतराल में आयोजित इस दूसरे रोजगार मेले में सरकाघाट सहित आसपास के क्षेत्रों से 1500 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। मिडिल ईस्ट और गल्फ देशों की...

शिमला में गांधी और शास्त्री को श्रद्धांजलि,नेताओं ने बताए उनके विचारों को आज भी प्रासंगिक

Summer express/शिमला, संजू-:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शिमला में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं और आम लोगों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर...

महाराजा अग्रसेन जयंती को लेकर कैथल में अग्रवाल युवा सभा का जनसंपर्क अभियान

summer express , बलिंदर कौर ,कैथल। महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को लेकर कैथल अग्रवाल युवा सभा की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभा ने शहर में जनसंपर्क अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में सभा के प्रधान रामप्रताप गुप्ता ने...

पलवल में पुलिस-गोतस्करों की मुठभेड़: गोली लगने से एक आरोपी घायल, गिरफ्तार

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। होडल थाना क्षेत्र में एवीटी हथीन और कथित गोतस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भागने...

निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग बोले गांधी के अहिंसा के रास्ते पर आगे बढ़ रहा तिब्बती संघर्ष

धर्मशाला | राहुल चावला-:निर्वासित तिब्बती संसद परिसर के बाहर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर निर्वासित तिब्बती सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग सहित सरकार के मंत्री और सांसद मौजूद रहे। प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग ने महात्मा गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद तिब्बती सरकार के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.