Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तबाही की दस्तक : देशभर में भारी बारिश का खतरा, IMD का रेड अलर्ट जारी

नई दिल्ली |  देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और अब इसका असर उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत में तेजी से देखने को मिल रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है, वहीं पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा भी मंडरा रहा है।

उत्तर भारत में अलर्ट:

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज बारिश के साथ बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। खासकर उत्तराखंड में 1 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होने की आशंका है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी और मध्य भारत भी प्रभावित:

बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और गुजरात में लगातार बारिश का दौर जारी रहने वाला है। बिहार में 26 से 30 जुलाई तक पूरे राज्य में भारी बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। गुजरात और पूर्वी राजस्थान में भी अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में हालात गंभीर:

केरल में भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। कोट्टायम, त्रिशूर, मलप्पुरम सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी है और कुछ बांधों के गेट भी खोल दिए गए हैं। कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज बारिश की संभावना है।

पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में भी असर:

गंगीय पश्चिम बंगाल, सब-हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम और ओडिशा के कुछ हिस्सों में भी 26 से 31 जुलाई तक भारी बारिश का पूर्वानुमान है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी दी गई है।

IMD की सलाह:

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है। साथ ही नदियों, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

लोगों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले मौसम की जानकारी लें, बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों और कमजोर ढांचों में रहने से बचें। प्रशासन को भी सतर्कता बढ़ाने और आपात स्थिति से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.