Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Latest Posts

भारत-नेपाल सीमा पर ‘वारिस पंजाब दे’ के संदिग्ध समेत पांच गिरफ्तार

समर न्यूज | अमृतसरभारत-नेपाल सीमा पर स्थित रूपईडीहा चेकपोस्ट पर गुरुवार शाम सशस्त्र सीमा बल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक इनोवा वाहन में सवार पांच लोगों को हिरासत में लिया। जांच के दौरान उनके पास कथित तौर पर वैध दस्तावेज नहीं मिले।सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में ‘वारिस पंजाब दे’...
Read more

मणिमहेश यात्रा: बिना पंजीकरण प्रवेश नहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से

एजेंसी | नई दिल्लीहिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में होने वाली प्रसिद्ध मणिमहेश यात्रा के लिए इस बार बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। श्रद्धालु एक अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण करा...
Read more

हिमाचल में चलती टैक्सी पर गिरीं चट्टानें, 13 की मौत

समर न्यूज | शिमलाहिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को भीषण हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसा उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास हुआ, जहां पहाड़ी से अचानक भारी चट्टानें और मलबा सड़क से गुजर रही एक टैक्सी पर आ गिरा। चट्टानों की चपेट में आने से वाहन पूरी...
Read more

पेपर लीक पर विधेयक को कैबिनेट की मंजूरी; वांगचुक की भूख हड़ताल खत्म

एजेंसी | नई दिल्लीदेश में परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने इससे निपटने के लिए कड़े कानूनी प्रावधान करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देर रात छात्रों के नाम वीडियो संदेश जारी कर कहा कि प्रश्नपत्र लीक गंभीर मामला है और...
Read more

आईजीएमसी हिमाचल की स्वास्थ्य सेवाओं का सबसे मजबूत आधार: डॉ. राहुल राव

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी शिमला को लेकर आम लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं। कोई यहां इलाज की उम्मीद लेकर आता है, तो कोई कठिन समय में अंतिम भरोसे के रूप में इस अस्पताल का रुख करता है।द समर न्यूज हिमाचल के वरिष्ठ संपादक मोहित प्रेम शर्मा...
Read more

चारों जोन को 10-10 लाख जुटाने का टारगेट तहबाजारी की पर्ची ले सड़क किनारे कारोबार

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के नाम पर रेहड़ी-फड़ी वालों के खिलाफ अभियान चलाने वाला नगर निगम अब खुद अपने फैसलों से घिरता नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले जिन रेहड़ी-फड़ी वालों को सड़कों और बाजारों से हटाया गया था, अब उन्हीं से तहबाजारी शुल्क लेकर दोबारा सड़क किनारे कारोबार...
Read more

नौ लड़कियां लापता होने के मामले में प्रशासन सक्रिय, डीसी बोले- बरामद की होगी काउंसलिंग

समर न्यूज | लुधियाना लुधियाना में 48 घंटे के भीतर 9 लड़कियों के लापता होने के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा स्वत: संज्ञान लेने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय हो गए हैं।डिप्टी कमिश्नर (डीसी) हिमांशु जैन ने कहा कि अब तक बरामद हो चुकी लड़कियों की काउंसलिंग कराई जाएगी,...
Read more

लुधियाना में ऑटो एजेंसियों का घपला: टीसी नंबर लगा घुमा रहे डेमो कार, अप्लाइड फॉर लगा बेच रहे वाहन

सुनील शिंगार/मनिंदर सिंह लुधियाना | समर न्यूज लुधियाना में ऑटो मोबाइल एजेंसियां ट्रांसपोर्ट विभाग की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रही। यह एजेंसियां वाहनों पर टीसी (ट्रेड सर्टिफिकेट) और एएफ (अप्लाइड फॉर) लिख नियमों को धड़ल्ले से तोड़ रहे हैं।यह एजेंसियां ट्रेड सर्टिफिकेट वाले नंबर को डेमो कार पर लगाकर घूम रहे...
Read more

सामाजिक संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को बखूबी निभा रहीं : निशा यादव

मुकुल शर्मा | पंचकूलाअतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आज पौधारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा।उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण के दायित्व को बखूबी निभा रही...
Read more

युवा संवाद एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का समापन

पिंजौर। हरियाणा सरकार एवं हरियाणा वन विभाग के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय युवा संवाद एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का गुरुवार को फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, पिंजौर में सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह कार्यक्रम 20 से 23 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश के 21 विश्वविद्यालयों से युवा कल्याण समन्वयक के लगभग 210 विद्यार्थी...
Read more
1 … 75 76 77 78 79 … 104

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.