मुंबई | अगर आप इस हफ्ते सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसकी कीमतें जरूर देख लें। सोमवार, 21 जुलाई को सप्ताह की शुरुआत के साथ ही दोनों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। घरेलू वायदा बाजार में सोना ₹98,000 प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ₹1,12,965 प्रति किलो के करीब ट्रेड कर रही है।
बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई खरीददारों की चिंता
सोने-चांदी की मौजूदा कीमतें जेब पर सीधा असर डाल सकती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो यह तेजी कुछ और दिनों तक जारी रह सकती है। ऐसे में अगर खरीदारी का प्लान है, तो सोच-समझकर कदम उठाएं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमका सोना और चांदी
ग्लोबल लेवल पर भी सोने और चांदी के रेट तेजी से ऊपर जा रहे हैं। Comex पर सोने की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई, लेकिन बाद में यह उछलकर $3,363.20 प्रति औंस पर पहुंच गया। गौरतलब है कि इस साल सोना $3,509.90 प्रति औंस के ऑल टाइम हाई को भी छू चुका है।
इसी तरह, चांदी की कीमतें भी $38.57 प्रति औंस तक पहुंच गईं। इससे पहले इसका क्लोजिंग प्राइस $38.46 रहा था।
क्या करें ग्राहक?
वित्तीय सलाहकारों का कहना है कि जिन लोगों की खरीदारी जरूरी है, वे ताजा रेट देखकर ही फैसला लें। फिलहाल बाजार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है।