Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला न्यायालय परिसर मंडी में चोरों का धावा, वकीलों के टेबल-लैपटॉप व दस्तावेज़ गायब

Mandi, Dharamveer

जिला न्यायालय परिसर मंडी में चोरी की एक गंभीर घटना सामने आई है,जिसने अधिवक्ताओं में रोष पैदा कर दिया है।शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे जब अधिवक्ता रोज़ की तरह अपने कार्य के लिए परिसर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि उनके टेबल, लैपटॉप
और महत्वपूर्ण दस्तावेज़ गायब हैं।इस घटना की जानकारी मिलते ही अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया और तुरंत जिला बार एसोसिएशन ने एक आपात बैठक बुलाकर मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बार एसोसिएशन ने SP को सौंपी शिकायत

बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सकलानी की अगुवाई में अधिवक्ता प्रतिनिधिमंडल ने एसपी मंडी साक्षी वर्मा से मुलाकात कर इस चोरी की घटना की लिखित शिकायत सौंपी। एसोसिएशन ने मांग की है कि न्यायालय परिसर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान की जाए एवं उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।दिनेश सकलानी ने बताया कि अधिवक्ताओं के लगभग 8–10 टेबल, लैपटॉप तथा कई महत्वपूर्ण केस फाइलें और दस्तावेज़ चोरी हुए हैं। उनका कहना है कि न्यायालय जैसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है और इससे अधिवक्ताओं के कामकाज पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

घटना से आक्रोशित बार एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि जब तक इस चोरी की पूरी जांच नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे न्यायिक कार्य से सामूहिक रूप से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था की कमी के चलते इस प्रकार की घटना घटित हुई है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत किया जाना अत्यंत आवश्यक है।बार एसोसिएशन ने प्रशासन से शीघ्र और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 एससी के लिए आरक्षित

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को हुए वार्ड आरक्षण ड्रा में वार्ड-29, 4, 9, 15, 1, 3 और 32 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिए गए। इन सात वार्डों में से तीन वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होंगे। इसके साथ ही नौ वार्ड सामान्य...

सीबीआई ने 75 करोड़ क्रेस्ट घोटाले में आईएफएस नवनीत श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल की

मोनिका रावत ,चंडीगढ़। चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलाजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) के 75.4 करोड़ रुपये के घोटाले में सीबीआइ ने शुक्रवार को चंडीगढ़ कोर्ट चार्जशीट दाखिल कर दी। चार्जशीट में क्रेस्ट के तत्कालीन सीईओ और आइएफएस अधिकारी नवनीत श्रीवास्तव, विपम कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और उसकी निदेशक को आरोपित बनाया गया है। कंपनी की...

हीरानगर में पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा, बीएसएफ ने शुरू की पूछताछ

summer express , हीरानगर। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उसने तरनाह नाले के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सतर्क जवानों ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर...

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.