Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी में नशे के कैप्सूल देने से इनकार करने पर दवा विक्रेता पर हमला

अंबाला, 15 फरवरी-:अंबाला छावनी के तोपखाना बाजार में दवा विक्रेता पर हमला और तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नशे के कैप्सूल देने से इनकार करने पर दवा विक्रेता पर हमला करने वाले मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी थी। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की जांच में जुटी है।

अंबाला छावनी के व्यस्त तोपखाना बाजार में स्थित दवा विक्रेता सुबोध कुमार पर उस समय हमला कर दिया गया, जब उन्होंने कुछ युवकों को नशे के कैप्सूल देने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि तीन युवक दुकान पर आए थे और प्रतिबंधित दवाइयों की मांग कर रहे थे। मना करने पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी।आरोपियों ने न केवल दुकान में तोड़फोड़ की, बल्कि जाते समय कुछ सामान भी उठा ले गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय व्यापारियों में रोष फैल गया। सूचना मिलते ही तोपखाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था। चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आशीष नामक युवक को बीते रोज गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात के दौरान आरोपी जिस बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार थे, वह भी चोरी की थी। यह मोटरसाइकिल हीलिंग टच अस्पताल के बाहर से चोरी की गई थी।फिलहाल पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे अन्य संभावित वारदातों और चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में गहराई से जांच की जा रही है और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीजेआई बोले- संविधान ही देश की सबसे बड़ी ताकत

एजेंसी। नई दिल्लीभारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने संविधान को देश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा है कि न्यायपालिका का काम किसी व्यक्ति, संस्था या राजनीतिक पक्ष के समर्थन अथवा विरोध में फैसला करना नहीं, बल्कि संविधान और कानून के आधार पर ही न्याय सुनिश्चित करना है।उन्होंने न्यायिक संस्थाओं की स्वतंत्रता...

अमृतसर में पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग, वाहन पर लगी गोली

समर न्यूज। अमृतसरश्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के अमृतसर स्थित आवास के बाहर फायरिंग की घटना सामने आई है।प्रताप नगर इलाके में उनके घर के बाहर खड़ी सुरक्षा कर्मियों की सरकारी स्कॉर्पियो के बोनट पर गोली लगी मिली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच...

पंजाब कांग्रेस की कलह थामने को अमृतसर आएंगे राहुल गांधी

पार्टी नेताओं के साथ एकजुटता का संदेश देनेकी कवायद, ‘यूनिटी बस यात्रा’ की भी योजनासमर न्यूज। चंडीगढ़पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान को खत्म करने की कोशिशों के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगस्त के आखिर में अमृतसर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, उनके दौरे...

हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद : खड़गे के अपमान पर शिमला में सड़कों पर उतरी कांग्रेस

Summer express/शिमला, संजू : उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में 8 अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद, एक दक्षिणपंथी संगठन ‘श्री राम सेना’ द्वारा मंच का कथित ‘शुद्धिकरण’ और हवन कराए जाने के मामले ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है। कांग्रेस पार्टी ने इस कृत्य को...

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.