Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

उम्र नहीं बनी बाधा: फरीदाबाद में बुजुर्गों ने दी उल्लास परीक्षा, 2900 से अधिक परीक्षार्थी शामिल

Summer Express, फरीदाबाद |  शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का उदाहरण फरीदाबाद में देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में बुजुर्गों और अन्य वयस्कों ने साक्षरता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए उल्लास योजना के पहले चरण की परीक्षा दी। जिले में आयोजित इस परीक्षा में 2900 से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 60 वर्ष से अधिक आयु के 350 से ज्यादा बुजुर्ग भी शामिल थे।

परीक्षा का आयोजन जिले के 35 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। सभी केंद्रों पर शिक्षकों की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, उल्लास योजना का उद्देश्य समाज के उन लोगों को साक्षर बनाना है जो किसी कारणवश पढ़ाई से वंचित रह गए थे।

इस योजना के तहत दिसंबर और जनवरी में शिक्षकों ने घर-घर जाकर सर्वे किया था। इस दौरान 15 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को शिक्षा का महत्व समझाया गया और उन्हें पढ़ना-लिखना सीखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके बाद सामाजिक चेतना केंद्रों पर उन्हें शब्दों और मूलभूत शिक्षा का प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे परीक्षा के लिए तैयार हो सकें।

परीक्षा का परिणाम तीन दिन बाद उल्लास योजना के पोर्टल पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों को आगे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। छह महीने के प्रशिक्षण के बाद सितंबर में दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

दूसरे चरण में सफल होने वाले प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन और अन्य सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

उल्लास योजना के तहत उन लोगों को भी विशेष सुविधा दी गई, जो स्वास्थ्य या अन्य कारणों से परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंच सके। ऐसे लोगों को घर से ही परीक्षा देने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई।

80 वर्षीय वेदराम ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बचपन में पढ़ाई पूरी नहीं कर सके थे, लेकिन अब मौका मिला तो उन्होंने पढ़ाई की ओर कदम बढ़ाया है। वहीं 75 वर्षीय श्यामवती ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियों के चलते पढ़ाई छूट गई थी, लेकिन अब पोते-पोतियों की मदद से परीक्षा की तैयारी कर उन्होंने अपने पुराने सपने को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला GPO में अब रात 8 बजे तक होगी स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग, ग्राहकों को राहत

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। डाक विभाग ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पीड पोस्ट और पार्सल बुकिंग सेवाओं का समय बढ़ा दिया है। अब अंबाला जनरल पोस्ट ऑफिस (GPO) में ग्राहक सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक स्पीड पोस्ट और पार्सल बुक करा सकेंगे। विस्तारित समय से नौकरीपेशा...

मोहाली 51 एकड जमीन विवाद :गिरफ्तारी के डर से फरार आरोपितकोर्ट के आदेश के बाद तलाश रही मोहाली पुलिस

Summer express, मोहाली। सेक्टर 65 की 51 एकड जमीन की धोखाधड़ी करने वाले तीनो आरोपित फरार है। कोर्ट के आदेश के बाद मोहाली पुलिस परवीन गर्ग, वेद प्रकाश और आदर्श गर्ग की तलाश कर रही है। सेक्टर 65 की इस जमीन की कीमत मौजूदा समय में एक हजार करोड़ रुपए से अधिक है। जमीन की...

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद–: हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र...

नेटवर्क बढ़ाएं, ज्ञान बांटें और व्यक्तित्व निखारें: अनुराग ठाकुर

सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा में डिजिटल लैब और टेबल टेनिस हॉल का किया उद्घाटन, विद्यार्थियों से किया संवाद Summer express/हमीरपुर, अरविंद- -: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा कर विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में डिजिटल...

कुटलैहड़ में कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती, दो BDC सदस्यों ने समर्थकों सहित थामा कांग्रेस का हाथ

Summer express/उना,राकेश-:कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को उस समय बड़ी मजबूती मिली, जब हटली-जसाना वार्ड से BDC सदस्य शेर सिंह और कुरयाला वार्ड से BDC सदस्य अरुण कुमार ने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। दोनों BDC सदस्यों ने विधायक विवेक शर्मा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.