Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1 अप्रैल से HDFC, PNB और बंधन बैंक में बड़े ATM बदलाव, ग्राहकों को लगेगा असर

Summer express, नई दिल्ली | बैंकिंग ग्राहकों के लिए सावधानी का समय है। 1 अप्रैल 2026 से देश के तीन प्रमुख बैंक—HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बंधन बैंक—ATM पॉलिसी और ट्रांजैक्शन फीस में बड़े बदलाव लागू कर रहे हैं। नए नियम सीधे ग्राहकों के बैंक बैलेंस, डेली कैश लिमिट और फ्री ट्रांजैक्शन पर असर डालेंगे।

HDFC बैंक: डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कड़ा रुख

HDFC बैंक ने UPI के माध्यम से ATM से कैश निकालने पर बदलाव किया है। अब बिना कार्ड UPI से निकासी भी मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगी। फ्री लिमिट खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त निकासी पर ₹23 + जीएसटी चार्ज लगेगा। पहले यह निकासी लिमिट से बाहर थी।

PNB: डेली कैश लिमिट में कटौती

PNB ने सुरक्षा और अन्य कारणों से डेबिट कार्ड की डेली कैश लिमिट में बदलाव किया है। अब रोजाना ₹1 लाख की सीमा घटाकर ₹50,000 कर दी गई है। बड़े कार्ड्स पर लिमिट ₹1.5 लाख से घटाकर ₹75,000 कर दी गई है, जिससे बड़ी रकम निकालने के लिए ग्राहकों को बार-बार ATM जाना पड़ेगा।

बंधन बैंक: फेल ट्रांजैक्शन पर भी शुल्क

बंधन बैंक ने ATM फीस और फ्री लिमिट का नया ढांचा लागू किया है। अपने ATM पर महीने में 5 फ्री ट्रांजैक्शन मिलेंगे। दूसरे बैंक के ATM में मेट्रो शहरों में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन होंगे। इसके बाद फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर ₹23 और नॉन-फाइनेंशियल (जैसे बैलेंस चेक) पर ₹10 चार्ज लगेगा। यदि ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो बैंक ₹25 अतिरिक्त वसूल सकता है।

मेट्रो और नॉन-मेट्रो का अंतर

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद को मेट्रो शहर माना गया है। यहां फ्री ट्रांजैक्शन कम होंगे, जबकि नॉन-मेट्रो शहरों में ग्राहकों को थोड़ी अधिक राहत दी गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि ये बदलाव सीधे ग्राहकों की जेब पर असर डालेंगे, इसलिए बैंकिंग लेन-देन करते समय सावधानी और योजना बनाना जरूरी होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...

जूखाला कॉलेज की बंद कक्षाओं के विरोध में लोगों का प्रदर्शन, राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा लंबा जाम

Summer express/बिलासपुर,सुभाष -:जूखाला स्थित राजकीय महाविद्यालय में बंद की गई कक्षाओं को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन बुधवार को उग्र हो गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कॉलेज में पूर्व में संचालित कक्षाओं को तत्काल बहाल करने की...

यूरोपीय देश एस्टोनिया की 24 वर्षीय युवती ननरा बनी मंडी की बहू, कोटली के विश्वजीत के साथ बंधी परिणय सूत्र में

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:अक्सर हम एक शब्द सुनते है कि जोड़ियां आसमान से बनकर आती हैं। ऐसी ही एक जोड़ी इन दिनों जिला मंडी में चर्चा का विषय बनी हुई है। यहां सदर क्षेत्र के कोटली उपमंडल के अंतर्गत आने वाली कोट पंचायत के तरेहड़ गांव के 26 वर्षीय युवक ने यूरोपीय देश में स्थानीय युवती...

भारत की आर्थिक वृद्धि में एमएसएमई की अहम भूमिका:जयदीप सिंह

Summer express, अमृतसर। पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के पंजाब चेप्टर की तरफ से अमृतसर ज़ोन ने पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी और लघु उद्योग भारती, अमृतसर के साथ मिलकर नेशनल पेंशन सिस्टम- एमएसएमई वर्कफोर्स के लिए सुरक्षित भविष्य बनाने पर एक जागरूकता सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य एमएसएमई के बीच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.