Facebook-f Youtube X-twitter

590 करोड़ रुपये के सरकारी घोटाले में मुख्य आरोपी विक्रम वाधवा के खाते फ्रीज, जांच तेज

Summer Express, पंचकूला | हरियाणा में 18 सरकारी विभागों से जुड़े 590 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच लगातार तेज हो रही है। मामले के मुख्य सूत्रधार विक्रम वाधवा द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे कई बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। इन खातों के जरिए कथित रूप से फ्रॉड की राशि रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में निवेश की गई थी। खातों के फ्रीज होने के बाद इन परियोजनाओं पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, और कई प्रोजेक्ट्स पर ताले लगने की आशंका जताई जा रही है।

ईडी और ईओडब्ल्यू की जांच में पता चला है कि वाधवा ने हेराफेरी से प्राप्त धनराशि को कई रियल एस्टेट फर्मों और शेल कंपनियों के माध्यम से ट्रांसफर किया। जांच टीम ने संबंधित कंपनियों के ठिकानों पर छापेमारी कर निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा, चंडीगढ़ स्थित मेगा स्टोर और उसके पार्टनर मोहित गोयल के ठिकानों से भी अहम साक्ष्य मिले। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कुछ कंपनियों ने सीधे सरकारी खातों से राशि प्राप्त कर उसे आगे अन्य शेल कंपनियों में ट्रांसफर किया।

मुख्य आरोपी वाधवा को सात दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ईओडब्ल्यू ने बताया कि वाधवा पहले क्रेस्ट के 116.84 करोड़ रुपये गबन मामले में और बाद में क्रेस्ट में 75 करोड़ रुपये के ठगी के केस में पुलिस रिमांड पर रह चुका है। अब पुलिस अन्य तीन आरोपितों रिभव ऋषि, सीमा धीमान और अभय कुमार को वाधवा के सामने पूछताछ के लिए पेश करेगी।

जांच में यह खुलासा भी हुआ कि सैक्टर-32 स्थित आइडीएफसी फर्स्ट बैंक में क्रेस्ट के खाते में कुल 272 अनधिकृत जमा-निकासी हुई, जिनमें से 31 लेनदेन पूरी तरह संदिग्ध हैं। ये ट्रांजैक्शन न तो बैंक शाखा द्वारा किए गए और न ही अधिकृत अधिकारियों ने मंजूरी दी थी। इसके अलावा, विभाग को भेजे गए कुछ बैंक स्टेटमेंट भी फर्जी और छेड़छाड़ किए हुए पाए गए।

जांच एजेंसियां अब इस घोटाले के और बड़े खुलासे करने की तैयारी में हैं, और प्रोजेक्ट्स पर वित्तीय संकट के असर पर भी नजर रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

आईआईटी मंडी का मार्स रोवर तैयार, चयन हुआ तो भारत की अंतरिक्ष आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान

मंडी, धर्मवीर-:भारतीय पोद्यौगिकी संस्थान यानी आईआईटी मंडी द्वारा निर्मित प्रोटोटाइप रोबोटिक हैंड चार सालों बाद एक बार फिर मार्स रोवर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। संस्थान ने पिछली गलतियों से सबक लेते हुए इसे और आधुनिक व प्रभावशाली बनाने पर बल दिया है। यदि इस बार की प्रतियोगिता में...

फरीदाबाद में रिहायशी इलाके में तेंदुआ दिखने से दहशत, वन विभाग अलर्ट

Summer express,फरीदाबाद | अनंगपुर गांव के रिहायशी क्षेत्र में  देर रात तेंदुआ दिखाई देने से इलाके में दहशत फैल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन्य जीव एवं प्राणी विभाग को दी है। विभाग की टीम अब क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियों...

शिकोहपुर जमीन सौदा: वाड्रा-हुड्डा समेत 9 को कोर्ट समन

Summer express,नई दिल्ली |  हरियाणा के गुरुग्राम स्थित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अहम कार्रवाई की है। विशेष न्यायाधीश सुशांत चांगोत्रा ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत...

पानीपत में सिलेंडर ब्लास्ट से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, कमरे में लगी भीषण आग

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत शहर के भारत नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट ने एक व्यक्ति की जान ले ली। धमाका इतना भीषण था कि पूरा इलाका दहल उठा और आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में कमरे के अंदर मौजूद 60...

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.