Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया, शुरुआती कारोबार में 23 पैसे की बढ़त

Summer express, मुंबई | लगातार दबाव झेलने के बाद भारतीय रुपया बुधवार को मजबूती के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे की बढ़त दर्ज की। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 95 प्रति डॉलर पर खुला और तेजी दिखाते हुए 94.95 के स्तर तक पहुंच गया। बाद में इसमें हल्का उतार-चढ़ाव देखा गया और यह 95.10 के आसपास कारोबार करता नजर आया।

मंगलवार को रुपया 95.18 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था, जिसके मुकाबले आज इसमें सुधार दर्ज किया गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक संकेतों में सुधार और कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने रुपये को सहारा दिया है।

दरअसल, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट आई है। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद से तेल आपूर्ति को लेकर चिंताएं घटी हैं, जिससे कच्चा तेल करीब 108 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया है। इसका सकारात्मक असर रुपये पर पड़ा है।

इस बीच, डॉलर इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले 0.16 प्रतिशत गिरकर 98.28 पर आ गया। इससे भी भारतीय मुद्रा को समर्थन मिला।

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी का माहौल भी रुपये के लिए सकारात्मक संकेत रहा। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 650 अंकों से अधिक उछलकर 77,600 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी 24,250 के करीब कारोबार करता दिखा।

हालांकि, बाजार के आंकड़े बताते हैं कि विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाली के मूड में रहे और उन्होंने 3,621 करोड़ रुपये से अधिक के शेयर बेचे। इसके बावजूद वैश्विक कारकों के चलते रुपये में मजबूती बनी हुई है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिरता बनी रहती है और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में रुपये को और समर्थन मिल सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.