Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवनिर्वाचित उपप्रधान पर दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:मंडी जिले के पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी क्षेत्र में एक नवनिर्वाचित उपप्रधान के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे है। शिकायत एक शिक्षिका ने पुलिस को दी है, जिसमें उसने आरोपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, वह आरोपी को पिछले करीब दो वर्षों से जानती है। 

आरोप है कि आरोपी लगातार फोन कर उसे परेशान करता रहा। फोन का जवाब देना बंद करने पर उसने धमकियां देना शुरू कर दिया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 27 मई को आरोपी जबरन उसके कमरे में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि इसके बाद आरोपी लगातार उसका पीछा कर रहा है और सार्वजनिक स्थानों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है। साथ ही उसकी तस्वीरों के फ्लैक्स बनवाकर समाज में बदनाम करने तथा उसके पति और बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इन घटनाओं से पूरा परिवार मानसिक तनाव में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले को विशेष रिपोर्ट की श्रेणी में रखा गया है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सुंदनगर के जयदेवी में देवदार का अवैध कटान, तस्करी के आरोप में तीन पुष्पा भाऊ गिरफतार, दो फरार

रात्रि गश्त के दौरान पिक गाड़ी से बरामद किए देवदार के 10 लठ्ठे, 15 सड़क किनारे से बरामद मंडी/ धर्मवीर-: सुकेत वन मंडल के अंतर्गत जय देवी वन परिक्षेत्र में वन विभाग ने अवैध देवदार कटान और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रात्रि गश्त के दौरान की...

केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया के कथित वकील ने भाई को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

Summer express, नई दिल्ली। चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक नया कानूनी विवाद सामने आया है। आरोपी सिया गोयल का प्रतिनिधित्व करने का दावा करने वाले अधिवक्ता आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल को कथित मानहानिकारक बयान देने के आरोप में 10 करोड़ रुपये के हर्जाने का कानूनी नोटिस भेजा है। अधिवक्ता आशुतोष...

लुधियाना में लूट का विरोध करने पर दो युवकों पर चाकू से हमला, एक की सोने की चेन लूटी

Sumner express, लुधियाना। महानगर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों का एक और मामला सामने आया है। बीती शाम बाइक सवार बदमाशों ने काम से घर लौट रहे दो युवकों को निशाना बनाया। आरोप है कि मोबाइल लूटने का प्रयास विफल होने पर हमलावरों ने दोनों पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और एक युवक के...

स्विफ्ट टेलीस्कोप को बचाने की तैयारी में नासा, ऑर्बिट सुधार मिशन पर तेजी से काम

Summer express, अमेरिकी I अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA अपने महत्वपूर्ण अंतरिक्ष वेधशाला मिशन Neil Gehrels Swift Observatory को सुरक्षित रखने के लिए एक विशेष रेस्क्यू मिशन की तैयारी कर रही है। अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुसार, लगभग दो दशक पुराने इस टेलीस्कोप की कक्षीय स्थिति और तकनीकी चुनौतियों को देखते हुए इसके लिए सुधारात्मक कदम उठाने...

पलवल में बारिश से पहले नगर परिषद अलर्ट, दो चरणों में होगी नालों की सफाई

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। मानसून के आगमन से पहले पलवल नगर परिषद ने शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। बरसात के दौरान लोगों को जलभराव और जल निकासी की समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए नगर परिषद द्वारा शहर के प्रमुख नालों और नालियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.