Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंडिगो फ्लाइट में 3 वर्षीय बच्चे की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल इमरजेंसी में सूरत में कराई गई लैंडिंग

Summer express, सूरत अहमदाबाद से मुंबई जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-7018 में सोमवार शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक तीन वर्षीय बच्चा अचानक बेहोश हो गया। बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए पायलट ने तत्काल मेडिकल इमरजेंसी घोषित करते हुए विमान की सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग कराई। इसके बाद बच्चे को तुरंत इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, सौरभ नामक तीन वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ विमान में यात्रा कर रहा था। उड़ान के दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया। बच्चे की हालत गंभीर होते देख विमान में मौजूद दो डॉक्टर तत्काल उसकी सहायता के लिए आगे आए और उसे प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया।

हालांकि, डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद बच्चे की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ऐसे में पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया और सूरत एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।

मेडिकल इमरजेंसी की सूचना मिलते ही सूरत एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। विमान के उतरने से पहले ही रनवे पर सीआईएसएफ, एयरपोर्ट की मेडिकल टीम और इंडिगो की ग्राउंड स्टाफ टीम को तैनात कर दिया गया था। विमान के सुरक्षित उतरते ही डॉक्टरों की टीम अंदर पहुंची और बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराई गई।

इसके बाद एम्बुलेंस की मदद से बच्चे को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल बच्चे की स्थिति को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.