Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दीपक मंगला बने भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह


Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा हाल ही में प्रदेश संगठन में किए गए नए नियुक्तियों के तहत पलवल के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दीपक मंगला को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नियुक्ति के बाद उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की।

नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक मंगला ने इस अवसर पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को आम जनता तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना रहेगा।

दीपक मंगला ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की ताकत से आगे बढ़ता है और प्रदेशभर में पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे।

उपचुनावों के हालिया परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगला ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वह केवल सरकार पर निराधार आरोप लगाने तक सीमित रह गया है। उन्होंने कहा कि जब विपक्ष चुनाव हारता है तो ईवीएम पर सवाल उठाता है, लेकिन जब चुनाव में जीत हासिल करता है तो उसी ईवीएम पर कोई सवाल नहीं उठाता।

मंगला ने दावा किया कि जनता का विश्वास भाजपा और उसकी नीतियों के प्रति लगातार बढ़ रहा है, जिसके कारण पार्टी को चुनावों में लगातार सफलता मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, सुशासन और जनसेवा के एजेंडे पर काम कर रही है और यही कारण है कि जनता का समर्थन पार्टी के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पलवल सहित आसपास के क्षेत्रों के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि दीपक मंगला के संगठनात्मक अनुभव का लाभ पार्टी को प्रदेश स्तर पर मिलेगा और इससे संगठन को और मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दो घंटे की बारिश ने खोली प्रशासनिक तैयारियों की पोल, 12 घंटे बाद भी कॉलोनियों में भरा पानी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला में हुई कुछ घंटों की बारिश ने नगर प्रशासन की तैयारियों और दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार को हुई तेज बारिश के करीब 12 घंटे बाद भी शहर की कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।...

पुंडरी में विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल जिले के पुंडरी कस्बे में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जानकारी के...

कैथल में विकास कार्यों को मिली रफ्तार, चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने चार प्रमुख सड़कों का किया उद्घाटन-शिलान्यास

Summer express, बलिंदर कुमार, कैथल। कैथल शहर में आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में नगर परिषद ने एक और कदम बढ़ाया है। बुधवार को नगर परिषद कैथल की चेयरपर्सन सुरभि गर्ग ने भगत सिंह चौक पर पहुंचकर चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने शहर में चल रहे...

जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 60 हजार रुपये प्रतिमाह

Summer express/शिमला-: प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों को सरकारी संस्थानों में सेवाएं देने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कॉन्ट्रेक्ट तथा जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर (स्पेशलिस्ट) के मासिक वेतन में 78 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी प्रदान की...

चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू को लेकर सुधीर शर्मा का तंज, बोले- संग्रहालय में रखे जाएं कटे बाल, हो DNA स्टडी

Summer express/शिमला ,संजू- :भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू के चंबा दौरे को लेकर एक बार फिर तीखा हमला बोला है। शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री के हालिया दौरे पर तंज कसते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.