Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हर दो मिनट में एक मौत: युवाओं में भी बढ़ा स्ट्रोक का खतरा

शिमला | स्ट्रोक अब केवल बुजुर्गों की बीमारी नहीं रही, बल्कि युवाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। एआईएमएस चमियाना के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. सुधीर ने बताया कि हर दो मिनट में एक व्यक्ति स्ट्रोक से अपनी जान गंवा रहा है, जबकि हर छह में से एक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कभी न कभी स्ट्रोक का शिकार होता है।

डॉ. सुधीर ने कहा कि स्ट्रोक के 15 से 20 प्रतिशत मामले अब 40 वर्ष से कम आयु के लोगों में देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि बीपी, मोटापा, शुगर और धूम्रपान इसके प्रमुख कारण हैं।

यदि ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहे तो स्ट्रोक का खतरा 40 फीसदी तक घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर और शुगर पर नियंत्रण, धूम्रपान व शराब से दूरी, नियमित व्यायाम और संतुलित आहार अपनाने से स्ट्रोक के खतरे को 40 से 80 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।

डॉ. सुधीर के अनुसार, स्ट्रोक दो प्रकार के होते हैं —

  • ब्लॉकेज स्ट्रोक: मस्तिष्क की नस ब्लॉक हो जाती है, जो 80-85% मामलों में पाया जाता है।
  • ब्लीडिंग स्ट्रोक: मस्तिष्क की नस फट जाती है, जो 15-20% मामलों में होता है और अधिक घातक साबित होता है।

उन्होंने बताया कि शुरुआती तीन घंटे के भीतर इलाज शुरू किया जाए तो मरीज की जान बचाई जा सकती है। डॉ. सुधीर ने कहा, “एक बार स्ट्रोक होने के बाद व्यक्ति में दोबारा स्ट्रोक का खतरा दोगुना हो जाता है, इसलिए समय पर पहचान और सावधानी बेहद जरूरी है।”

अंत में उन्होंने अपील की कि लोग स्ट्रोक के लक्षणों, रोकथाम और इलाज को लेकर जागरूकता फैलाएं, ताकि समय रहते इलाज से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.