Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इटली ने अवैध प्रवासियों पर कसी नकेल, नौसैनिक नाकेबंदी का बिल मंजूर

रोम। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार ने अवैध प्रवासन पर सख्ती दिखाते हुए एक नए प्रवासी विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्तावित कानून के तहत इटली अब अपने समुद्री क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे प्रवासी जहाजों पर नौसैनिक नाकेबंदी (Naval Blockade) लगाने में सक्षम होगा।

मंत्रिमंडल की बैठक में इस विधेयक को स्वीकृति दे दी गई। हालांकि, इसे लागू होने से पहले संसद के दोनों सदनों से मंजूरी मिलना जरूरी है। सरकार के मुताबिक, यह विधेयक इटली की सीमाओं पर निगरानी को और मजबूत करेगा। साथ ही अवैध प्रवासन रोकने के लिए यूरोपीय एजेंसियों के साथ सहयोग को भी बढ़ावा देगा।

विधेयक में प्रावधान किया गया है कि यदि कोई प्रवासी जहाज सार्वजनिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना जाता है, तो अधिकारियों को उसे इटली के जलक्षेत्र में प्रवेश से रोकने का अधिकार होगा।

इस कानून के अनुसार, ऐसे जहाजों पर 30 दिनों तक प्रवेश प्रतिबंध लगाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर यह अवधि बढ़ाकर अधिकतम छह महीने तक की जा सकेगी।

सरकार का कहना है कि यह कदम आतंकवादी गतिविधियों या घुसपैठ की आशंका जैसी परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया है, ताकि देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों के पोस्टर लगाए

Summer express, नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी संभावित आतंकी साजिश या अप्रिय घटना को रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने शहरभर में सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। इसी क्रम में पुलिस ने प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में...

रावी नदी का जलस्तर बढ़ा: मकोड़ा पत्तन की किश्ती सेवा बंद, आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

Summer express, गुरदासपुर । पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण रावी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते पानी को देखते हुए मकोड़ा पत्तन से संचालित किश्ती सेवा को एहतियातन बंद कर दिया गया है। किश्ती सेवा बंद होने से रावी नदी के पार...

अंबाला में ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार का आरोप, अदालत के आदेश पर केस दर्ज

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट के प्रसिद्ध हस्तशिल्प प्रतिष्ठान शाही हैंडीक्राफ्ट्स के पंजीकृत ट्रेडमार्क की कथित नकल कर कारोबार करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जीएसटी, बैंक खाते और अन्य सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। अदालत के...

मामूली कहासुनी के बाद खूनी हमला, लोहे के पाइप से पीटकर कारीगर की हत्या

Summer express, सिरसा। सिरसा रोड स्थित जवाहर नगर के पास  रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। मोटरसाइकिल सवार युवकों ने कथित तौर पर अपने साथियों को मौके पर बुलाकर दो लोगों पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में जीप बॉडी बनाने का काम करने वाले 46 वर्षीय कारीगर की मौत...

ऊर्जा मंत्री अनिल विज से वार्ता के बाद बिजली कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल ली वापस

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में ऊर्जा विभाग की विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, एसोसिएशनों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद संयुक्त एक्शन कमेटी ने 11 से 13 अगस्त तक प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.