Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होर्मुज जलडमरूमध्य पर ट्रंप की ईरान को चेतावनी

Summer express, वॉशिंगटन |  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान पर बड़े स्तर पर बमबारी करेगा। ट्रंप के इस बयान के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। हालांकि इसी बीच अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने को लेकर बातचीत में प्रगति की खबरें भी सामने आई हैं।

अमेरिकी मीडिया संस्थान एक्सियस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान युद्ध समाप्त करने के लिए एक प्रारंभिक सहमति पत्र पर पहुंचने के करीब हैं। रिपोर्ट में अमेरिकी अधिकारियों और अन्य सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि दोनों देश विस्तृत परमाणु वार्ताओं की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। अमेरिका को उम्मीद है कि ईरान अगले 48 घंटों में प्रस्तावित समझौते के अहम बिंदुओं पर अपनी प्रतिक्रिया देगा, हालांकि अभी अंतिम सहमति नहीं बनी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “ट्रुथ सोशल” पर कहा कि यदि ईरान तय शर्तों को स्वीकार कर लेता है तो अमेरिका का सैन्य अभियान “एपिक फ्यूरी” समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि समुद्री नाकाबंदी हटाई जाएगी और होर्मुज जलडमरूमध्य को ईरान समेत सभी देशों के लिए खोल दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि ईरान समझौते पर सहमत नहीं होता तो अमेरिका पहले से कहीं अधिक तेज और बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई करेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में ईरान अस्थायी रूप से अपने परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को रोक सकता है। इसके बदले अमेरिका आर्थिक प्रतिबंधों में राहत देने और विदेशों में फ्रीज किए गए ईरानी फंड के इस्तेमाल की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों और व्यापार पर लगी पाबंदियों को भी कम या खत्म किया जा सकता है।

हालांकि सूत्रों का कहना है कि इन शर्तों को अंतिम रूप तभी दिया जाएगा जब दोनों देशों के बीच व्यापक समझौता हो जाएगा। अगर बातचीत विफल रहती है तो क्षेत्र में दोबारा संघर्ष भड़कने की आशंका बनी रहेगी।

इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की चीन यात्रा के बाद चीन ने अमेरिका और ईरान के बीच तत्काल संघर्ष विराम की अपील की है। अमेरिका और इजराइल द्वारा फरवरी में ईरान पर हमले के बाद अराघची की यह पहली चीन यात्रा मानी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.