Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सिरसा के किसान केसर चंद ने बदली खेती की तस्वीर, डेढ़ एकड़ ड्रैगन फ्रूट से लाखों की कमाई

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:हरियाणा में जहां ज्यादातर किसान गेहूं, धान और कपास जैसी पारंपरिक फसलों पर निर्भर हैं, वहीं सिरसा जिले के गांव रसूलपुर के प्रगतिशील किसान केसर चंद ने खेती में नया प्रयोग कर मिसाल पेश की है। सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त सब डिविजनल क्लर्क केसर चंद आज ड्रैगन फ्रूट, सब्जियों और जैविक खेती के जरिए लाखों रुपये की आमदनी कर रहे हैं। कम पानी में होने वाली ड्रैगन फ्रूट की खेती ने न केवल उनकी आय बढ़ाई है बल्कि दूसरे किसानों के लिए भी नई राह दिखाई है।

रसूलपुर गांव के किसान केसर चंद ने अपने परिवार के साथ मिलकर खेती में फसल विविधिकरण को अपनाया। पहले उन्होंने प्याज, लहसून, आलू, बेबी कॉर्न और सब्जियों की खेती शुरू की। इन फसलों में अच्छा मुनाफा मिलने के बाद उन्होंने डेढ़ एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती का प्रयोग किया। आज यह प्रयोग उनकी सफलता की पहचान बन चुका है।केसर चंद के अनुसार इस बार करीब 30 क्विंटल ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन हुआ, जिससे लगभग 6 लाख रुपये का मुनाफा मिला। उनकी फसल की मांग हरियाणा, पंजाब और राजस्थान तक है। बड़े व्यापारी सीधे खेतों से ड्रैगन फ्रूट खरीदकर बड़े शहरों में सप्लाई करते हैं।ड्रैगन फ्रूट की खासियत यह है कि इसमें पानी की खपत बेहद कम होती है। सिरसा जैसे क्षेत्र में जहां सिंचाई के पानी की कमी बनी रहती है, वहां यह फसल किसानों के लिए बेहतर विकल्प बनकर उभर रही है।केसर चंद बताते हैं कि तीसरे साल तक एक एकड़ में करीब 50 क्विंटल उत्पादन संभव है, जिससे लाखों रुपये की आय हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह फल स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है और शरीर में खून बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

खेती में केसर चंद का पूरा परिवार साथ देता है। उनकी पत्नी बागा रानी, बेटा हरनेक सिंह और बहू दर्शना रानी दिन-रात खेतों में मेहनत करते हैं। परिवार पूरी तरह जैविक खेती को बढ़ावा दे रहा है।केसर चंद के खेतों में इस समय 6 एकड़ में लहसून, 3 एकड़ में प्याज, 4 कनाल में आलू, 1 एकड़ में बेबी कॉर्न और डेढ़ एकड़ में ड्रैगन फ्रूट की खेती की जा रही है। इसके अलावा अमरूद का बाग और कई प्रकार की सब्जियों की खेती भी की जा रही है।

केसर चंद के बेटे हरनेक सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 में उन्होंने पंजाब के बरनाला से ड्रैगन फ्रूट की खेती की जानकारी जुटाई थी। इसके बाद पौधे लाकर खेत में लगाए गए और आज यह खेती परिवार के लिए फायदे का सौदा साबित हो रही है।उन्होंने बताया कि ड्रैगन फ्रूट जमीन से ऊपर तैयार संरचना पर लगाया जाता है, इसलिए बारिश, आंधी और खराब मौसम का असर इस पर कम पड़ता है। यही वजह है कि इसमें नुकसान की संभावना भी काफी कम रहती है।फसल विविधिकरण और आधुनिक खेती के जरिए सिरसा के किसान केसर चंद ने साबित कर दिया है कि नई सोच और मेहनत से खेती को घाटे का नहीं बल्कि मुनाफे का सौदा बनाया जा सकता है। उनकी सफलता अब आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.