Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेल कीमतों में उछाल से बढ़ी महंगाई की चिंता, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:मिडिल-ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी का असर अब भारत में भी साफ दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी लागू होने के बाद आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। हरियाणा समेत कई राज्यों में ईंधन की नई दरों ने लोगों के घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। प्रदेश में पेट्रोल की कीमत 104.31 रुपये से बढ़कर 107.45 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 90.83 रुपये से बढ़कर 93.94 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल में 3.14 रुपये और डीजल में 3.11 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।

कीमतों में बढ़ोतरी लागू होते ही करनाल के पेट्रोल पंपों पर हलचल तेज दिखाई दी। कई वाहन चालक सुबह-सुबह ही पेट्रोल भरवाने पहुंचे। लोगों के चेहरों पर महंगाई को लेकर चिंता साफ नजर आई। आम नागरिकों का कहना है कि ईंधन की कीमतें बढ़ने का असर केवल यात्रा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि रोजमर्रा की हर जरूरी वस्तु महंगी हो सकती है। लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में सब्जियां, राशन, दूध और अन्य घरेलू सामानों की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।पेट्रोल पंप पर पहुंचे वाहन चालक प्रदीप कुमार ने कहा कि सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अधिक उपयोग करने की अपील कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब लोगों को निजी वाहनों का कम इस्तेमाल करना चाहिए ताकि बढ़ते खर्च से कुछ राहत मिल सके। प्रदीप कुमार का कहना था कि फिलहाल बढ़ोतरी सीमित है, लेकिन यदि अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे तो भविष्य में ईंधन की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

वहीं, पेट्रोल पंप पर पहुंची कुछ स्कूली छात्राओं ने भी बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई। छात्राओं ने कहा कि स्कूल आने-जाने का खर्च पहले ही बढ़ चुका है और अब पेट्रोल-डीजल महंगे होने से परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट महंगा होने का असर पढ़ाई से लेकर घर के बजट तक हर जगह दिखाई देगा। छात्राओं ने यह भी कहा कि ईंधन की कीमतें बढ़ने से खाने-पीने की चीजें और जरूरी सामान भी महंगे हो जाएंगे, जिससे आम लोगों की परेशानियां बढ़ेंगी।आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि देश की महंगाई दर को प्रभावित कर सकती है। परिवहन लागत बढ़ने से बाजार में हर वस्तु की कीमत पर असर पड़ना तय माना जा रहा है। ऐसे में आने वाले समय में आम आदमी को महंगाई की दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.